---Advertisement---

भीषण गर्मी के बीच दिल्लीवासियों को हजारों जल टैंकर समर्पित करेगी Rekha Gupta सरकार! Delhi CM की मुहिम से बुझेगी लोगों की प्यास

दिल्ली सीएम Rekha Gupta के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार दिल्लीवासियों के लिए हजारों जल टैंकर्स का संचालन करेगी। आदर्शनगर में स्थित डीडीए ग्राउंड से इन जल टैंकरों को हरी झंडी दिखाई जाएगी। दावा किया जा रहा है कि Delhi CM की इस मुहिम से लोगों की प्यास बुझ सकेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 19, 2025 6:56 अपराह्न | Updated: अप्रैल 21, 2025 5:20 अपराह्न

Rekha Gupta
Follow Us
---Advertisement---

Rekha Gupta: दो बूंद पानी कैसे लोगों की प्यास बुझा सकता है, इससे जुड़ी कई सारी बातें सभी ने सुनी होंगी। पर कभी-कभी लोगों को ये दो बूंद भी नसीब नहीं होता और जल के अभाव में लोग प्यास से जूझते नजर आते हैं। दिल्ली में भी ऐसी स्थिति उत्तपन्न होते लोगों ने देखा है कि कैसे पानी के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगती हैं। दिल्लीवासियों को इससे निजात दिलाने के लिए सीएम रेखा गुप्ता बड़ा काम करने जा रही हैं। तपती धूप और भीषण गर्मी के बीच दिल्ली सीएम Rekha Gupta दिल्लीवासियों को 1111 जल टैंकर समर्पित करेंगी। Delhi CM की ओर से समर्पित किए जाने वाले ये हजारों जल टैंकर राजधानी के अलग-अलग इलाकों में जल की आपूर्ति करेंगे। दावा किया जा रहा है कि दिल्ली सीएम की इस मुहिम से लोगों की प्यास बुझेगी और उन्हें भरपूर मात्रा में पेयजल मिलेगा।

भयंकर गर्मी के बीच दिल्लीसावियों को हजारों जल टैंकर समर्पित करेगी Rekha Gupta सरकार!

एक खास जानकारी दिल्ली सीएम के सोशल मीडिया हैंडल से साझा की गई है। इसके तहत दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता और डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा की उपस्थिति में दिल्लीवासियों को तोहफा मिलने वाला है। भीषण गर्मी को देखते हुए सीएम रेखा गुप्ता 1111 जल टैंकर्स को हरी झंडी दिखाएंगी। ये कार्यक्रम आदर्शनगर में स्थित डीडीए ग्राउंड में रखा गया है। 20 अप्रैल यानी रविवार सुबह 10 बजे दिल्ली सीएम Rekha Gupta और प्रवेश वर्मा कार्यक्रम स्थ पर पहुंच जाएंगे। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों को Delhi CM संबोधित करेंगी और जल टैंकर्स को हरी झंडी दिखाएंगी। सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों से अपील की है कि वे भारी संख्या में मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का काम करें।

Delhi CM की मुहिम से बुझेगी दिल्लीवासियों की प्यास

ऐसा कई बार लोगों की देखा होगा कि कैसे राजधानी में पानी के लिए मारा-मारी होती है। टैंकर के आते ही लोग झुक जाते हैं जिसके कारण अफरा-तफरी की माहौल हो जाता है। साथ ही लोगों के ज्यादा होने से ऐसे बहुत से परिवार होते हैं जिनके पास पेयजल नहीं पहुंच पाता। यही वजह है कि दिल्ली सीएम Rekha Gupta ने एक साथ 1111 जल टैंकर्स को हरी झंडी दिखाने का प्रण लिया है। Delhi CM की इस मुहिम से एक साथ ये हजारों टैंकर राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में जाकर पानी की आपूर्ति करेंगे और पानी की सप्लाई सुनिश्चित करेंगे। इस कदम से लोगों की प्यास बुझ सकेगी और उन्हें तपती गर्मी में पानी के लिए दर-बदर भटकना नहीं पड़ेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026