---Advertisement---

Delhi Election 2025: AAP vs BJP की तगड़ी भिड़ंत के बीच उत्साह में Congress! दिल्ली के इन हॉट सीट के समीकरण पर टिकी नजरें

Delhi Election 2025: राजधानी का मंजर बदला नजर आ रहा है। एकटक सबकी निगाहें दिल्ली इलेक्शन 2025 से जुड़े समीकरण को समझने पर टिकी हैं। इस बीच एक बात तो स्पष्ट है कि AAP और BJP के बीच तगड़ी भिड़ंत है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 4, 2025 11:07 पूर्वाह्न

Delhi Election 2025
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Election 2025: कांग्रेस के लिए स्थिति कुछ ऐसी है कि शून्य से उठकर कुछ हासिल कर ले तो बड़ी उपलब्धि होगी। वो कहते हैं न, ‘मै पथिक अनजाना सा दुनिया के भीड़ में, अब खोने को कुछ नहीं।’ Delhi Election 2025 में कांग्रेस की स्थिति ऐसी ही है। वहीं एक बात लगभग स्पष्ट नजर आ रही है कि राजधानी में AAP और BJP के बीच तगड़ी भिड़ंत है। इन तमाम सियासी सरगर्मी और कयासबाजी के बीच बगैर किसी भूमिका के हम आपको दिल्ली की टॉप हॉट सीट के बारे में बताना चाहते हैं। हम ये भी बताएंगे कि दिल्ली कौन-कौन सी विधानसभा सीटें चुनावी मंजर में सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। साथ ही दिल्ली इलेक्शन 2025 से जुड़े समीकरण को समझने की कोशिश भी की जाएगी।

Delhi Election 2025 ‘AAP vs BJP’ की तगड़ी भिड़ंत के बीच उत्साह में Congress!

Congress सिर्फ इस बात को लेकर उत्साहित है कि बीते दशक भर में उनका जो कैडर शून्य की स्थिति में था, वो अब सक्रिय है। आसार है कि Delhi Election 2025 में कांग्रेस के वोट प्रतिशत में इजाफा हो। हालांकि, आम आदमी पार्टी पूरी ऊर्जा झोंक कर दिल्ली के चुनावी मैदान में है। AAP के समक्ष बीजेपी कड़ी टक्कर पेश कर रही है। चुनावी परिणाम क्या होगा ये तो 8 फरवरी को मतगणना के साथ तय होगा, लेकिन ये लगभग स्पष्ट है कि अगले 5 वर्षों के लिए दिल्ली की सत्ता में आप या बीजेपी ही काबिज होगी। फिलवक्त, दिल्ली इलेक्शन 2025 का मंजर बेहद दिलचस्प है। AAP और BJP तगड़ी टक्कर पेश कर रहे हैं।

दिल्ली इलेक्शन 2025 इन टॉप हॉट सीट पर टिकी नजरें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जिन हॉट सीटों पर सबकी निगाहें टिकी हैं, उनके नाम इस प्रकार हैं-

नई दिल्ली– नई दिल्ली में अरविंद केजरीवाल, प्रवेश वर्मा और संदीप दीक्षित के बीच सीधी टक्कर है। प्रवेश वर्मा, संदीप दीक्षित एक ओर जहां पूर्व मुख्यमंत्री के सुपुत्र हैं, तो वहीं केजरीवाल खुद दिल्ली के सीएम रहे हैं। फिलहाल नई दिल्ली सीट पर AAP का कब्ज है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि मतदाता किसे दिल्ली की कमान सौंपते हैं।

जंगपुरा– जंगपुरा के सियासी जंग में मनीष सिसोदिया, कांग्रेस के फरहाद सूरी और बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह के बीच टक्कर है। 2015 और 2020 में जंगपुरा की सीट पर AAP उम्मीदवार ने ही जीत दर्ज की थी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि 2025 में जंगपुरा की कमान जनता किसे सौंपती है।

पटपड़गंज– Delhi Election 2025 में निगाहें पटपड़गंज से AAP उम्मीदवार अवध ओझा पर टिकी हैं। पटपड़गंज में 2013 से आप का कब्जा है। अवध ओझा के समक्ष रवि नेगी बीजेपी और अनिल कुमार कांग्रेस से चुनावी मैदान में है। इस सीट का मुकाबला बेहद दिलचस्प है।

कालकाजी– कालकाजी के सियासी रण में सीएम आतिशी के सामने रमेश बिधूड़ी और अलका लांबा हैं। इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है। फिलहाल कालकाजी सीट AAP के खाते में है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुख्यमंत्री आतिशी फिर एक बार कालकाजी में विजय पताका फहराती हैं या नहीं।

करावल नगर– अपनी टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहने वाले कपिल मिश्रा Delhi Election 2025 में करावल नगर से बीजेपी उम्मीदवार हैं। कांग्रेस और आप ने करावल नगर से क्रमश: डॉ. पी.के. मिश्रा और मनोज त्यागी को उम्मीदवार बनाया है। तगड़ी पैठ वाले मोहन सिंह बिष्ट का टिकट कट जाने से स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं में नाराजगी बताई जा रही है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि जीत का ताज किसके सिर सजता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026