---Advertisement---

Delhi Lok Adalat: गुड न्यूज! हजारों का चालान चुटकियों में होगा माफ, इस तारीख को राजधानी में लगेगी लोक अदालत, जानें महत्वपूर्ण डिटेल

Delhi Lok Adalat: अगर आप दिल्ली में रहते है और आपका बहुत सारा चालान है, तो आपको पुलिस द्वारा कम दाम में निपटारा करने का मौका दिया जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 31, 2026 6:04 अपराह्न

Delhi Lok Adalat
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Lok Adalat: अगर आप दिल्ली में रहते है और आपका बहुत सारा चालान है, तो आपको दिल्ली पुलिस द्वारा कम दाम में निपटारा करने का मौका दिया जा रहा है। इसकी जानकारी खुद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से दी है। बता दें कि इस बार ये लोक अदालत 7 कोर्ट में लगाई जा रही है, जिसमे पटियाला हाउस, कड़कड़डूमा, तीस हज़ारी, साकेत, रोहिणी, द्वारका, राउज़ एवेन्यू में लगाई जाएगी। वहीं लिंक 30 मार्च से ही शुरू हो चुका है जो सुबह 10.30 बजे से सक्रिया होगा और करीब हर दिन 50 हजार टोकन जेनरेट होगा।

इन 7 कोर्ट में लगेगी लोक अदालत

दिल्ली ट्रैफिफ पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “लंबित भुगतान योग्य यातायात चालान/नोटिस के भुगतान के लिए 05 अप्रैल, 2026 (रविवार) को दिल्ली के सभी न्यायालय परिसरों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। लंबित चालानों/नोटिसों के भुगतान हेतु इस अवसर का लाभ उठाएं”।

दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा आयोजित विशेष लोक अदालत इन सात कोर्ट परिसरों में 5 अप्रैल 2026 को पटियाला हाउस, कड़कड़डूमा, तीस हज़ारी, साकेत, रोहिणी, द्वारका और राउज़ एवेन्यू कोर्ट में लगेगी।

कैसे प्राप्त करें टोकन – Delhi Lok Adalat

दी जानकारी के अनुसार केवल दिल्ली यातायात पुलिस पोर्टल पर लंबित और 31.12.2025 तक वर्चुअल कोर्ट को भेजे गए समझौता योग्य यातायात चालान/नोटिस ही इस लोक अदालत में सुनवाई के लिए रखे जाएँगे। नोटिस/चालान / चालान डाउनलोड करने और प्रिंटआउट लेने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट पर लॉग इनकरें: https://traffic.delhipolice.gov.in/lokadalat या क्यूआर कोड स्कैन करें।

नोटिस/चालान का प्रिंटआउट साथ लेकर आना अनिवार्य है। न्यायालय परिसर में प्रिंटआउट की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। यह लिंक 30.03.2026 को सुबह 10:00 बजे से सक्रिय होगा और चालान/नोटिस की सीमा 2,00,000 समाप्त होने तक उपलब्ध रहेगा। प्रतिदिन अधिकतम 50,000 चालान / नोटिस ही डाउनलोड किए जाएँगे। क्यूआर कोड-1 स्कैन करें ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुकिंग की प्रक्रिया शामिल है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 1 April 2026

मार्च 31, 2026

Rain Alert 1 April 2026

मार्च 31, 2026

Donald Trump

मार्च 31, 2026

CM Mohan Yadav

मार्च 31, 2026

Punjab News

मार्च 31, 2026

Viral Video

मार्च 31, 2026