Delhi News: राजधानी दिल्ली में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण की नागरिक आवास योजना के तहत पात्र आवेदकों को रियायती दरों और विशेष छूट के साथ फ्लैट खरीदने का अवसर मिल रहा है।
इस योजना का उद्देश्य विभिन्न आय वर्ग के लोगों को किफायती और बेहतर आवास उपलब्ध कराना है। अगर आप भी राजधानी में अपना घर लेने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है।
डीडीए नागरिक आवास योजना के तहत खरीदें घर
डीडीए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “आपके सपनों का घर पाने का मौका अब 31 जुलाई 2026 तक बढ़ा दिया गया है। DDA नागरिक आवास योजना के तहत फ़्लैट्स पर 25% तक की स्पेशल छूट और ‘पहले आओ, पहले पाओ’ (FCFS) के आधार पर अलॉटमेंट का फ़ायदा पाएं।
Your Chance to Own a Dream Home Has Been Extended Until 31 July 2026
Get up to 25% Special Discount on flats under the DDA Nagrik Awaas Yojana along with the benefit of First Come, First Served (FCFS) allotment.
Affordable prices
Easy online booking
A secure future
Last Date:… pic.twitter.com/zKGjv2QPaM— Delhi Development Authority (@official_dda) July 8, 2026
किफ़ायती दाम, आसान ऑनलाइन बुकिंग, सुरक्षित भविष्य। वहीं आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2026 है। इसके साथ ही खरीदारों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी।
क्या है योग्ता? Delhi News
- आवेदक का भारत का नागरिक होना ज़रूरी है।
- आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए (यानी, आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख तक आवेदक 18 साल का हो चुका हो) और वह कानूनी रूप से अनुबंध करने के योग्य हो।
- आवेदक को ‘आवेदन फ़ॉर्म’ में केवल अपने नाम से किसी भी बैंक में खुले बचत खाते (savings account) की जानकारी देनी चाहिए।
- आवेदक को ‘आवेदन फ़ॉर्म’ में केवल अपने नाम से किसी भी बैंक में खुले बचत खाते (savings account) की जानकारी देनी चाहिए।
- आवेदक के पास आयकर अधिनियम (Income Tax Act) के तहत जारी किया गया परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) होना चाहिए और आवेदन में इसका उल्लेख करना ज़रूरी है।
- यह सलाह दी जाती है कि अगर कोई सह-आवंटी (co-allottee) हो, तो उसे बाद के चरण के बजाय आवेदन के चरण में ही शामिल कर लिया जाए।
- अधिक जानकारी के लिए आवेदक डीडीए की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है और इस योजना से जुड़ी सभी जरूरी जानाकारी प्राप्त कर सकते है।







