---Advertisement---

Delhi News: पानी के संकट के बीच दिल्लीवासियों के लिए गुड न्यूज, फिर शुरू हुआ वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, जल्द मिलेगी सप्लाई

Delhi News: दिल्ली में यमुना का जलस्तर घटते ही पानी का संकट भी कम हो रहा है। वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को फिर शुरू कर दिया गया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 17, 2023 1:39 अपराह्न

Delhi Water Crisis
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: दिल्ली में यमुना का जलस्तर घटते ही स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होती नजर आ रही है। हालांकि, दिल्ली के कई इलाके अभी भी बाढ़ की चपेट में है। जिस वजह से पीने के पानी का संकट बना हुआ है। इसी बीच दिल्लीवासियों के लिए एक गुड न्यूज है।

वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट फिर शुरू

यमुना का जलस्तर घटने के बाद वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को फिर शुरू कर दिया गया है। फिलहाल, इससे 54 MLD (Millions of liter Per Day) पानी की सप्लाई हो रही है। जल्द ही ये अपनी पूरी क्षमता पर काम करने लगेगा। इस प्लांट की क्षमता प्रतिदिन 134 एमजीडी पानी फिलटर करने की है। इससे पहले यमुना का जलस्तर बढ़ने के चलते इस बंद करना पड़ा था।

‘दिल्ली में नहीं होगी पानी की कमी’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश और बाढ़ के चलते प्लांट के उपकरणों को काफी नुकसान हुआ है। दिल्ली में पानी की कमी नहीं आने दी जाएगी। जल्द सभी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पूरी क्षमता के साथ काम करने लगेंगे।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ” वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता 134 एमजीडी है। इसने 54 एमजीडी पानी का उत्पादन शुरू कर दिया है। इसी प्लांट में उपकरणों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। उम्मीद है कि यह जल्द ही पूरी क्षमता से काम करना शुरू कर देगा। इंजीनियर चौबीस घंटे काम कर रहे हैं।”

दिल्ली में खड़ा हो गया था जल संकट

बता दें कि दिल्ली में बीते दिनों भारी बारिश और हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते यमुना का जलस्तर बढ़ गया था। जिससे दिल्ली में बाढ़ आ गई थी। दिल्ली के निचले इलाकों में पानी घुस आया था। जबकि, तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़े थे।

क्योंकि, ये वाटर ट्रीटमेंट प्लांट दिल्ली में पीने के पानी की सप्लाई के मुख्य सोर्स थे, ऐसे में दिल्ली में जल संकट खड़ा हो गया था। हालांकि, अब तीनों वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स को शुरू कर दिया गया है। दिल्ली सरकार का दावा है कि दिल्ली में पानी की कमी नहीं आने दी जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026