---Advertisement---

Mission Buniyad: दिल्ली सरकार का मिशन बुनियाद, केजरीवाल सरकार ने बनाया ये प्लान

दिल्ली सरकार की स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT) के द्वारा आयोजित दिल्ली के शिक्षा निदेशालय और एमसीडी स्कूलों की तरफ से मिशन बुनियाद कार्यक्रम शुरू करने की योजना है।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: अप्रैल 16, 2023 6:37 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Mission Buniyad: दिल्ली सरकार की स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT) के द्वारा आयोजित दिल्ली के शिक्षा निदेशालय और एमसीडी स्कूलों की तरफ से मिशन बुनियाद कार्यक्रम शुरू करने की योजना है। शिक्षामंत्री आतिशी मार्लेना ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि हमने मेयर शैली ओबेरॉय से एमसीडी के साथ 2700 से अधिक स्कूलों के लिए बात की है। इस उद्देश्य को लेकर इन स्कूलों के प्रधानाचार्यों से भी चर्चा करके नए शैक्षणिक सत्र को लेकर संभावनाओं को तलाशा है।

क्या है इस योजना का उद्देश्य

मिशन बुनियाद के लिए एमसीडी स्कूलों तथा शिक्षा निदेशालय के साथ मिलकर मिशन बुनियाद के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस मौके पर शिक्षामंत्री आतिशी मार्लेना ने इसका मकसद बताते हुए कहा कि इस मिशन से कक्षा में बैठे हर बच्चे की नींव तैयार करना चाहते हैं। हम प्रत्येक छात्र को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अवसर भी उपलब्ध कराएंगे।  जिससे कि भविष्य में देश के लिए सीईओ,डॉक्टर तथा इंजीनियरों कर सकें। उन्होंने आगे कहा कि “दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे देश का भविष्य हैं। एमसीडी और डीओई के संयुक्त प्रयासों से उनकी मूलभूत शिक्षा को मजबूत किया जा सकता है।”

इसे भी पढ़ेंःAtiq Ahmed Shot Dead: अतीक-अशरफ की हत्या के बाद बड़ा फैसला, पत्रकारों की सुरक्षा के लिए गृह मंत्रालय तैयार करेगा SOP

मिलकर बदलाव का लिया संकल्प

दिल्ली की शिक्षामंत्री आतिशी मार्लेना ने कहा कि 75 साल पहले डॉ भीमराव अंबेडकर ने सपना देखा था कि देश का प्रत्येक बच्चा वो किसी भी वर्ग का हो चाहे अमीर या गरीब, शिक्षा समान होनी चाहिए और अवसर भी समान मिलने चाहिए। इस दिशा में डीओई और एमसीडी दिल्ली की शिक्षा के लिए मजबूत पिलर हैं। जो सकारात्मक और गुणात्मक बदलाव लाएंगे। मुझे खुशी है कि सरकार और एमसीडी मिलकर आज एक मंच पर हैं, तो मिशन बुनियाद को पूरी तरह हासिल करने के लिए स्कूलों के प्रिंसिपलों और टीचर्स को जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी। इस मौके पर मेयर शैली ओबेरॉय ने भी प्रिंसिपलों और टीचर्स से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को बेसिक से लेकर एडवांस स्टेज तक लाकर सक्षम बनाना। इसके लिए किताबी ज्ञान नहीं बल्कि माहौल का नर्मित करें।

इसे भी पढ़ेंःKarnataka Election 2023: नामांकन के बाद बोले CM Bommai- ‘BJP के कामों के आधार पर करे जनता वोट’

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 29 March 2026

मार्च 28, 2026

CM Himanta Biswa Sarma Video

मार्च 28, 2026

Delhi School Result 2026

मार्च 28, 2026

कल का मौसम 28 March 2026

मार्च 27, 2026