---Advertisement---

Gautam Adani को अमेरिकी कोर्ट से मिली बड़ी राहत, सारे अपराधिक आरोपों से किया मुक्त, जानें सबकुछ

Gautam Adani: एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक गौतम अडानी को अमेरिकी कोर्ट ने उन्हें सारे आरोपों से मुक्त कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 19, 2026 12:24 अपराह्न

Gautam Adani
Follow Us
---Advertisement---

Gautam Adani: एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक Gautam Adani को अमेरिकी कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए उन्हें सारे आरोपों से मुक्त कर दिया है। जानकारी के मुताबिक ट्रंप प्रशासन ने सोमवार को अदानी समूह के खिलाफ आपराधिक धोखाधड़ी के आरोपों को खारिज करने की दिशा में कदम बढ़ाया और साथ ही उनकी एक कंपनी से जुड़े ईरान प्रतिबंधों के कथित उल्लंघन के मामले को भी सुलझा लिया, जो अमेरिका में अदानी समूह के लिए एक बड़ी कानूनी राहत है। बता दें कि इससे कुछ महीने पहले ही कोर्ट की ट्रंप से गंभीर आरोप लगाए गए थे। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

अमेरिकी कोर्ट ने Gautam Adani को दी बड़ी राहत

अमेरिकी न्याय विभाग ने धोखाधड़ी मामले में Gautam Adani और सागर अदानी के खिलाफ सभी अपराधिक आरोप स्थायी रूप से हटा दिए है। अदालत ने मामले को पूर्वाग्रह के साथ” खारिज कर दिया है, जिसका अर्थ है कि इसे दोबारा नहीं खोला जा सकता है।

मीडिल रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी अभियोजकों को अपर्याप्त सबूत और अमेरिकी क्षेत्राधिकार से जुड़े कमजोर संबंध मिले हैं। यह घटनाक्रम एसईसी और ओएफएसी के साथ हाल ही में हुए समझौतों के बाद सामने आया है, जिनमें अदानी समूह से जुड़ी कई अमेरिकी जांचें बंद कर दी गई हैं।

क्या था पूरा मामला?

बता दें कि कुछ महीने पहले अडानी ग्रुप पर आरोप लगा था कि उन्होंने भारतीय सरकारी अधिकारियों को 265 मिलियन डॉलर की रिश्वत दी ताकि अडानी समूह की सहायक कंपनी, अडानी ग्रीन एनर्जी, भारत के सबसे बड़े सौर ऊर्जा संयंत्र को विकसित करने की मंजूरी प्राप्त कर सके, इसके अलावा कंपनी की भ्रष्टाचार-विरोधी प्रथाओं के बारे में आश्वस्त करने वाली जानकारी देकर अमेरिकी निवेशकों को गुमराह किया। हालांकि अब इस मामले में अमेरिकी कोर्ट ने Gautam Adani और उनके समूह को क्लीन चीट दे दी है। वहीं अब इसपर राजनीतिक प्रक्रिया भी आनी शुरू हो गई है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मई 19, 2026

Bihar Politics

मई 19, 2026

Mohan Yadav

मई 19, 2026

Bhagwant Mann

मई 19, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 19, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 19, 2026