---Advertisement---

Ghaziabad News: NCRTC ने हासिल किया एक और कीर्तिमान, इन दो स्टेशनों को मिला इको फ्रेंडली का खिताब, जानें डिटेल

Ghaziabad News: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रीय परिवहन निगम ने आरआरटीएस कॉरिडोर के स्टेशनों, डिपो और सबस्टेशनों पर सौर पैनल स्थापित किए हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 28, 2024 10:27 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रीय परिवहन निगम यानि ( एनसीआरटीसी) ने आरआरटीएस कॉरिडोर के स्टेशनों, डिपो और सबस्टेशनों पर सौर पैनल स्थापित किए हैं। इसी को लेकर बीते दिन सोमवार को एनसीआरटीसी के एक अधिकारिक ने बताया कि सौर पैनल से यह इन-हाउस 2.21 मेगावाट पीक (एमडब्ल्यूपी) सौर ऊर्जा उत्पन्न करता है ।जो एनसीआरटीसी को सालाना 2300 टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन बचाने में मदद करता है।

इन स्टेशनों पर लगाएं गए सौलर पैनल

बता दें कि दिल्ली-गाजियाबाद- मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के
गुलधर और साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशनों पर प्रत्येक सौर संयंत्र को 1620 उच्च दक्षता वाले सौलर पैनल लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक इसकी मदद से सालाना 10 लाख यूनिट बिजली उत्पन्न होने का अनुमान है।

एनसीआरटीआरटीसी के अधिकारियों ने क्या कहा?

एनसीआरटीसी के एक अधिकारी के अनुसार भारत के पहले दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के साथ सौर ऊर्जा बुनियादी ढांचे को व्यापक रूप से अपनाने के माध्यम से नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने में महत्वपूर्ण प्रगति की है। छत पर सौर पैनल स्थापित करके एनसीआरटीसी ने अपने स्टेशनों, डिपो और रिसीविंग सबस्टेशनों को स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा के केंद्रों में बदल दिया है।

NCRTC की सौलर पहल

एनसीआरटीसी की सौर पहल मार्च 2021 में अपनाई गई अपनी सौर नीति के अनुरूप है, जिसका लक्ष्य अपनी सुविधाओं में 11 मेगावाट से अधिक सौर ऊर्जा उत्पन्न करना है। गुलधर और साहिबाबाद स्टेशनों पर सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना, प्रत्येक 1620 उच्च दक्षता वाले सौर पैनलों से सुसज्जित, स्थिरता के प्रति एनसीआरटीसी की प्रतिबद्धता का उदाहरण है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Indian Economic

अप्रैल 17, 2026

Rahul Gandhi

अप्रैल 17, 2026

Shivpuri Accident News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026