---Advertisement---

Guwahati Airport: किसी अजूबे से कम नहीं है इस एयरपोर्ट का नया टर्मिनल, इन प्रकृतिक चीजों का किया गया है उपयोग; खासियत जान रह जाएंगे दंग

Guwahati Airport: पीएम मोदी ने आज नॉर्थ ईस्ट के लोगों को एक बड़ी सौगात दी है। उन्होंने गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 20, 2025 5:53 अपराह्न

Guwahati Airport
Follow Us
---Advertisement---

Guwahati Airport: पीएम मोदी ने आज नॉर्थ ईस्ट के लोगों को एक बड़ी सौगात दी है। दरअसल प्रधानमंत्री ने गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। जिसमे बांस का उपयोग किया गया है। जो वहां की कला को दर्शाता है। इसे असम की समृद्ध जैव विविधता और सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। टर्मिनल भवन 1,40,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस टर्मिनल से हर साल करीब 13.1 मिलियन यात्रियों का आवागमन होने की उम्मीद है। साथ ही इसे ₹4,000 करोड़ की लागत से बनाया गया है। चलिए आपको बताते है इस नए टर्मिनल की खासियत

किसी अजूबे से कम नहीं है Guwahati Airport का नया टर्मिनल

जानकारी के मुताबिक टर्मिनल के डिज़ाइन में लगभग 140 मीट्रिक टन स्थानीय उत्तर-पूर्व के बांस का इस्तेमाल कला, पैनल, सजावट और कुछ वास्तु तत्वों में हुआ है। बता दें कि असम और आसपास के राज्यों में बांस “स्थानीय संस्कृति और प्रकृति” का प्रतीक माना जाता है। वहीं टर्मिनल को आंतरिक डिज़ाइन और वातावरण को प्राकृतिक, सांस्कृतिक और स्थिरता-केन्द्रित लुक दिया गया है। नया टर्मिनल “बांस-ऑर्किड” थीम पर आधारित है। यानी बांस को डिज़ाइन, सजावट और आंतरिक वास्तुकला का हिस्सा बनाया गया है ताकि यह असम की प्राकृतिक पहचान और सौंदर्य को दर्शा सके।

नए टर्मिनल पर यात्रियों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं

नया टर्मिनल लगभग 1.4 लाख वर्ग मीटर में फैला है और इसे 13.1 मिलियन यात्रियों को संभालने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यात्रियों के लिए आधुनिक डिजिटल सुविधाएँ, स्मार्ट चेक-इन, डीजी यात्रा प्रक्रियाएँ और अधिक कुशल सुरक्षा व्यवस्थाएँ भी शामिल हैं। इसको पर्यावरण-अनुकूल बनाया गया है। प्राकृतिक रोशनी और हवा का बेहतर उपयोग से यात्रियों को प्रतिकूल वातावरण मिलेगा। साथ हरियाली पर ज्यादा जोर दिया गया है। इसके अलावा तेज़ चेक-इन और सुरक्षा प्रक्रिया औ आधुनिक बैगेज हैंडलिंग सिस्टम शामिल है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 29 March 2026

मार्च 28, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 28, 2026

कल का मौसम 29 March 2026

मार्च 28, 2026

Punjab News

मार्च 28, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 28, 2026

Hydrogen Train

मार्च 28, 2026