---Advertisement---

Heat Wave Alert 21 May 2026: दिल्ली से लेकर यूपी तक! हीटवेव के अलर्ट से मचा हाहाकार, तो हरियाणा-चंडीगढ़ में आसमानी आफत से मचेगी तबाही

Heat Wave Alert 21 May 2026: देशभर में एक बार मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 20, 2026 5:44 अपराह्न

Heat Wave Alert 21 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

Heat Wave Alert 21 May 2026: देशभर में एक बार मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। दोपहर के वक्त घर से बाहर निकलने समझो मौत का दावत देना है। इतनी तगड़ी धूप हो रही है, कि अगर कोई कोई 2 मिनट तक खुले आसमान के नीचे खड़ा होगो तो वह झुलस जाएगा।

राजधानी दिल्ली में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आसमपास पहुंच चुका है, स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। उत्तर प्रदेश में तो विभाग ने कई जगहों पर हीटवेव का रेड अलर्ट जारी कर दिया है, साथ ही इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। हरियाणा पंजाब में भी स्थिति बेहद चिंताजनक है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम कैसा रहने वाला है?

दिल्ली-यूपी में हीटववे का जोरदार अलर्ट

राजधानी में आने वाले कुछ दिन बहुत ही ज्यादा चिंताजनक होने वाले है। दरअसल आने वाले कुछ दिन लगातार हीटवेव का कहर जारी रहेगा। यहां तक की तापमान 47 डिग्री तक पहुंच सकता है, जो एक चिंता का विषय है। इसी बीच विभाग ने दिल्ली के कई जगहों पर हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है।

अगर दिल्ली में कल के मौसम की बात करें तो विभाग ने पूसा, राजघाट, चांदनी चौक, नजफगढ़, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, लोधी रोड, नरेला, प्रगति मैदान, कुतुब मीनार समेत की जगहों पर हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं विभाग ने उत्तर प्रदेश के आगरा, फ़िरोज़ाबाद, इटावा, जालौन, झाँसी, हमीरपुर, महोबा, बांदा, फ़तेहपुर, औरैया, चित्रकूट, कौशांबी और प्रयागराज में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

हरियाण-पंजाब में मौसम विभाग की चेतावनी से सहम लोग

मौसम विभाग ने हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में हीटवेवे का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक हरियाणा में स्थिति बेहद चिंताजनक होने वाली है। अगर यहां पर कल के मौसम की बात करें तो अंबाला, भिवानी, चंडीगढ़, पंचकुला, गुरूग्राम, हिसार, झज्जर, जुलाना, कैथल, कुरूक्षेत्र, नारनौल, पानीपत, सोनीपत समेत कई जगहों पर हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है।

वहीं तापमान 45 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।  वहीं अगर पंजाब की बात करें तो अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, होशियारपुर, बटाला समेत कई जगहों पर झुलसा देने वाली गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया है।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • बासी भोजन से बचें – उच्च प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों से बचें और बासी भोजन न खाएं।
  • ठंडा रहें – पंखे का इस्तेमाल करें, गीले कपड़े पहनें और बार-बार ठंडे पानी से स्नान करें।
  • घर को ठंडा रखें – घर को ठंडा रखने के लिए पर्दे, शटर या सनशेड का इस्तेमाल करें और रात में खिड़कियां खोलें।
  • शरीर को हाइड्रेट करने के लिए ओआरएस, घर के बने पेय पदार्थ जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करें।
  • अगर आप बाहर काम करते हैं, तो टोपी या छाता का इस्तेमाल करें। साथ ही किसी प्रकार की दिक्कत होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026