---Advertisement---

Ind-Pak Relation: भारत में कैद 22 पाकिस्तानियों को सरकार ने किया रिहा, आपातकालीन यात्रा प्रमाणपत्र के आधार पर भेजा स्वदेश

Ind-Pak Relation: शुक्रवार को भारत में कैद 22 पाकिस्तानियों को भारत सरकार ने रिहा कर दिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि, इन 22 पाकिस्तानी कैदियों को अटारी वाघा बॉर्डर के जरिए उनके मुल्क भेजा गया। पाकिस्तानी कैदियों को सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा अटारी वाघा सीमा पर संयुक्त जांच चौकी पर पाकिस्तानी ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मई 20, 2023 9:35 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ind-Pak Relation: शुक्रवार को भारत में कैद 22 पाकिस्तानियों को भारत सरकार ने रिहा कर दिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि, इन 22 पाकिस्तानी कैदियों को अटारी वाघा बॉर्डर के जरिए उनके मुल्क भेजा गया। पाकिस्तानी कैदियों को सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा अटारी वाघा सीमा पर संयुक्त जांच चौकी पर पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंपा गया है। इसी के साथ ऐसा बताया जा रहा है कि, इन सभी 22 पाकिस्तानी कैदियों को पाकिस्तानी उच्चायोग द्वारा जारी किए गए आपातकालीन यात्रा प्रमाण पत्र के आधार पर उनके मुल्क वापस भेजा जा रहा है।

यात्रा को लेकर दस्तावेज न के कारण किया था गिरफ्तार

इसी कड़ी में अधिकारियों ने बताया कि, जब इन पाकिस्तानी नागरिकों की गिरफ्तारी की गई थी तब इनके पास यात्रा को लेकर कोई भी दस्तावेज नहीं मिले थे जिन 22 कैदियों को रिहा किया गया है उनमें से 9 मछुआरे गुजरात की कच्छ जेल में तो 10 अमृतसर की केंद्रीय कारगर और तीन अन्य जिलों में बंद थे। गुजरात के कच्छ में बंद 9 मछुआरों को भारतीय सेना ने गिरफ्तार किया था। इसी के साथ भारतीय सरकार ने जनवरी के महीने में भी 17 पाकिस्तानी नागरिकों को रिहा किया था उन्हें भी अटारी वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान भेजा गया था।

Also Read: Adani Hindenburg Case: SC की जांच कमेटी ने अडानी ग्रुप को दी क्लीन चिट, कहा- ‘नहीं मिली कोई गड़बड़ी’

पाकिस्तान ने भी 198 भारतीयों को किया था रिहा

इसी के साथ आपको बता दें कि, 13 मई को पाकिस्तान ने भी अटारी वाघा सीमा पर 198 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था। भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। ऐसा बताया जा रहा था कि, अरब सागर में समुद्री अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाले मछुआरों पर संबंधित देशों के पासपोर्ट अधिनियम के उल्लंघन का आरोप लगाया गया और उन्हें लगभग 6 महीने की अवधि के लिए दंडित और जेल में बंद किया गया।

Also Read: किसानों की आएगी मौज! इस दिन जारी होगी PM KISAN YOJANA की 14वीं किस्त, यहां करें चेक

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026