---Advertisement---

शीतकालीन सत्र के बीच ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक, सीट शेयरिंग के साथ इन मुद्दों पर चर्चा की संभावना

INDIA Alliance Meeting: सदन के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही जारी है। इसी दौरान बीते कल विपक्षी दलों के 78 सांसदों (45-राज्यसभा, 33-लोकसभा) को हंगामा करने के आरोप में सदन से निलंबित कर दिया गया।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 19, 2023 10:39 पूर्वाह्न

INDIA Alliance Meeting
Follow Us
---Advertisement---

INDIA Alliance Meeting: सदन के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही जारी है। इसी दौरान बीते कल विपक्षी दलों के 78 सांसदों (45-राज्यसभा, 33-लोकसभा) को हंगामा करने के आरोप में सदन से निलंबित कर दिया गया। इस मुद्दे को लेकर आज विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक होने वाली है। दावा किया जा रहा है कि इसी बैठक के दौरान लोकसभा 2024 चुनाव के लिए सीट शेयरिंग व अन्य चुनावी फॉर्मूले पर चर्चा की संभावना भी है।

लोकसभा 2024 चुनाव की तैयारी में जुटा गठबंधन

देश के लगभग सभी प्रमुख विपक्षी दलों की अगुवाई में ‘इंडिया’ गठबंधन का निर्माण किया गया। इस दौरान कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट), जेडीयू, राजद, टीएमसी, सपा, एनसीपी, रालोद, आप, डीएमके जैसे कई प्रमुख दलों ने भाजपा को हराने का संकल्प भी लिया। इसी कड़ी में आज विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक होने वाली है। दावा किया जा रहा है कि इस बैठक के दौरान सीट शेयरिंग के साथ लोकसभा चुनाव से जुड़ी अन्य रणनीतियों पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा बीते दिन सदन के शीतकालीन सत्र के दौरान 78 सांसदों के निलंबित किए जाने को लेकर भी चर्चा की संभावना है।

पीएम पद का चेहरा कौन?

विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की ओर से लोकसभा 2024 चुनाव की तैयारियां शुरू हैं। इस दौरान ये प्रश्न भी उठ रहे हैं कि आखिर गठबंधन का नेतृत्व किसके हाथों में होगा? 2024 लोकसभा के दौरान विपक्ष की ओर से पीएम पद का चेहरा कौन होगा? इन तमाम प्रश्नों को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम व गठबंधन की वरिष्ठ सदस्य ममता बनर्जी ने अपना मत स्पष्ट किया है। उन्होंने बीते दिन मीडिया से बात करते हुए कहा कि पीएम पद का चेहरा कौन होगा ये चुनाव के बाद तय किया जाएगा।

बैठक में शामिल होंगे कई वरिष्ठ नेता

विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की खबर है। इसमें सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राजद सुप्रीमो लालू यादव, तेजस्वी यादव, नीतिश कुमार, ममता बनर्जी, शरद पवार, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे व अन्य कई नेताओं के शामिल होने की खबर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026