---Advertisement---

भारत-श्रीलंका के बीच नौका सेवा को PM मोदी ने दिखाई हरी झंड़ी, जानें किराया के साथ अन्य डिटेल

India Sri Lanka Ferry Service: पीएम मोदी ने आज भारत और श्रीलंका के बीच फेरी सेवा का उद्घाटन किया है। इसके तहत अब तमिलनाडु के नागपट्टिनम और श्रीलंका के कांकेसंथुराई के बीच नौका सेवी की शुरुआत की जाएगी।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 14, 2023 5:37 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

India Sri Lanka Ferry Service: पीएम मोदी ने आज भारत और श्रीलंका के बीच फेरी सेवा का उद्घाटन किया है। इसके तहत अब तमिलनाडु के नागपट्टिनम और श्रीलंका के कांकेसंथुराई के बीच नौका सेवी की शुरुआत की जाएगी। पीएम मोदी ने इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इससे भारत और श्रीलंका के संबंधों को और मजबूती मिलेगी और ये दोनों देशों के बीच संबंध को बढ़ावा देने के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। इसके साथ ही पीएम मोदी ने भारत और श्रीलंका के वाणिज्य, सभ्यता और संस्कृति के इतिहास पर भी प्रकाश डाला।

तमिलनाडु के नागपट्टिनम से श्रीलंका के कांकेसंथुराई के बीच शुरू हुई इस नौका सेवा के लिए किराया दर के जारी होने की खबर भी है। इसके तहत गंतव्य स्थल तक जाने के लिए यात्रियों को 7670 रुपए का टिकट लेना होगा जिसमें 6500 रुपये का टिकट और 18 फीसदी जीएसटी दर शामिल है। वहीं आज उद्घाटन दिवस के अवसर पर किराया 2800 रुपये रखा गया है। इसमें 2375 रुपये और 18 फीसदी जीएसटी दर शामिल है। ध़्यान रहे कि ये किराया सिर्फ आज के लिए है। खबर है कि इसके तहत व्यक्ति महज 3 घंटे में तमिलनाडु से श्रीलंका आसानी से पहुंच सकता है।

पीएम मोदी ने कही ये बात

पीएम मोदी ने भारत और श्रीलंका के बीच शुरु हुए इस फेरी सर्विस को लेकर कई अहम बाते कहीं। उन्होंने दोनों देशों के संबंधों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये फेरी सेवा संबंधों को और मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। वहीं इसके अलावा पीएम मोदी ने भारत और श्रीलंका के वाणिज्य, संस्कृति और पौराणिक सभ्यताओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अब दोनों देश अपनी आर्थिक साझेदारी को भी बढ़ावा दे सकेंगे। इससे हमारी अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी।

पीएम मोदी ने इस नौका सेवा को राजनयिक और आर्थिक संबंधों के बेहतर होने के क्रम में एक नया अध्याय बताया है। उन्होंने ये भी कहा कि इससे हमारे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध जीवंत बने रहेंगे।

रानिल विक्रमसिंघे का अहम संबोधन

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने इस कनेक्टिविटी को लेकर कई अहम बाते कहीं हैं। उन्होंने बताया कि भारत और श्रीलंका के बीच शुरु हुई ये नौका सेवा दोनों देशों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस दौरान ये भी कहा कि मैं पीएम मोदी को इस सेवा की शुरुआत करने के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं। विक्रमसिंघे ने कहा कि पहले दोनों देशों के बीच की कनेक्टिविटी बेहतर थी लेकिन उत्तर में हो रहे युद्ध का असर इस पर पड़ा और ये प्रभावित हो गई थी। हालाकि अब इस नई शुरुआत के साथ एक बार फिर दोनों देशो के संबंधों के साथ उनके आर्थिक संभावनाओं के बेहतर होने की बात की जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इससे दोनों देशों के बीच संबंध सुधरेंगे और व्यवसाय में भी इसका लाभ देखने को मिलेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Leave a Comment