---Advertisement---

Karnataka Road Accident: कर्नाटक के चित्रदुर्ग में बड़ा सड़क हादसा! स्लीपर बस में आग लगने से झुलसे 15 से अधिक यात्री; पीएम मोदा का बड़ा ऐलान

Karnataka Road Accident: कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक ऐसा सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे राज्य को झकझोर को रख दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 25, 2025 11:49 पूर्वाह्न

Karnataka Road Accident
Follow Us
---Advertisement---

Karnataka Road Accident: कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक ऐसा सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे राज्य को झकझोर को रख दिया है। दरअसल लॉरी से टक्कर होने के बाद स्लीपर के बस में आग लग, जिसकी वजह से 10 से अधिक यात्री जिंदा जल गए। स्थति इतनी भयावह थी कि चारों तरफ चीख पुकार मच गई। मालूम हो कि इससे पहले आगरा एक्सप्रेसवे पर भी ऐसा ही हादसा हुआ था। इसके अलावा कई जगहों पर बस में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है। जो एक चिंता का विषय बना हुआ है। वहीं अब कर्नाटक के आईजीपी ने इसे लेकर अहम जानकारी दी है। साथ ही पीएम कार्यालय की तरफ से भी इसे लेकर अहम जानकारी दी गई है।

Karnataka Road Accident में झुलसे कई यात्री

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक चित्रदुर्ग जिले के गोरलाथू गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर एक लॉरी और एक निजी बस के बीच दुर्घटना हो गई। घटनास्थल पर कई शव देखे गए हैं। बचाव अभियान जारी है। जानकारी के मुताबिक 10 से अधिक लोग इसमे झुलस गए है। वहीं कई शवों को भी बरामद किया गया है। हालांकि अभी तक इसे आंकड़ों को लेकर अधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई है, लेकिन इसे लेकर अहम जानकारी दी गई है। इसी बीच आईजीपी डॉ. बीआर रविकांत गौड़ा ने बताया कि

“यह हादसा रात 2 बजे हुआ। एक कंटेनर डिवाइडर पार करके चलती बस से टकरा गया। तीन लोग लापता हैं। उम्मीद है कि वे जीवित होंगे। एक व्यक्ति की हालत गंभीर है और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वह 15-20% जल गया है। यह हादसा संभवतः कंटेनर ट्रक की लापरवाही के कारण हुआ।”

कर्नाटक रोड एक्सीडेंट पर पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान

बता दें कि कर्नाटक रोड एक्सीडेंट को लेकर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया। वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में हुए हादसे में जान गंवाने की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है।

मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से तत्काल राहत के रूप में 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को 50000 रुपये दिए जाएंगे”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026