---Advertisement---

Ketan Murder Case: ‘पहले मुझे चीट करता है…’ लाइ डिटेक्टर टेस्ट से क्या सिया गोयल के काले कारनामे का फूटेगा भांडा, नशे में एक और वीडियो हुआ वायरल

Ketan Murder Case: सिया गोयल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां वह नशे में धूत नजर आ रही है और किसी से चीटिंग को लेकर बात कर रही है। वहीं इस सब के बीच अब पुलिस लाइ डिटेक्टर टेस्ट करके इस कहानी से पर्दा उठाने की कोशिश करेगी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 2, 2026 10:58 पूर्वाह्न

Ketan Murder Case
Follow Us
---Advertisement---

Ketan Murder Case: लोहागढ़ फोर्ट से 400 फीट नीचे खाई में बेरहम मंगेतर सिया गोयल ने केतन अग्रवाल को धक्का दे दिया था। शादी तोड़ने के लिए अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस इस मामले में जांच में जुटी है लेकिन फिलहाल कोई भी कॉल रिकॉर्ड्स मैसेज या सीसीटीवी फुटेज सामने नहीं आया है जिससे इस घटना का सबूत प्राप्त हो सके। वहीं इस सबके बीच अब कहा जा रहा है कि पुलिस जांच के लिए लाई डिटेक्ट टेस्ट की अनुमति मांग रही है जिससे साक्ष्य जमा हो पाएंगे। वहीं इस सबके बीच सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सिया गोयल नशे में नजर आ रही है।

कैसे पुलिस Ketan Murder Case mein जुटाएगी सबूत

जहां तक बात करें लाई डिटेक्टर टेस्ट यानी पॉलीग्राफ की तो अदालत में इसे पेश करने की सीधी अनुमति नहीं है। जांच एजेंसी डिजिटल रिकॉर्ड, फॉरेंसिक सबूत और आरोपियों के बयानों के आधार पर मजबूत चार्जशीट पुलिस तैयार कर रही है लेकिन सिया गोयल ने कई दफा अपने बयान बदले हैं जिसकी वजह से अब पुलिस लाइ डिटेक्टर टेस्ट करने की अनुमति मांग रही है। हालांकि केतन मर्डर केस में मंगेतर को इस टेस्ट से कोई आपत्ति नहीं है और वह इसके लिए तैयार है।

सिया गोयल से इन सवालों का जवाब लेगी पुलिस

अदालत में सीधे साक्ष्य के तौर पर लाइ डिटेक्टर टेस्ट परिणाम को पेश नहीं किया जा सकता क्योंकि इसकी अनुमति नहीं है भले ही यह स्वेच्छा से करवाया गया हो। इसकी मदद से पुलिस इस बात तक पहुंच सकती है कि हत्या की योजना किसने बनाई। यह योजना कब बनाया गया और किस तरह से तैयार किया गया। क्या पहले भी हत्या करने की कोशिश की गई थी और इसमें दोनों आरोपियों की क्या भूमिका रही है। उन्होंने सबूत मिटाने की कोशिश की। बता दें कि लाइ डिटेक्टर टेस्ट सीधे यह नहीं बताता है कि इंसान झूठ बोल रहा है या सही लेकिन शरीर के कुछ रिएक्शन बदल जाते हैं जिससे पता लगाया जा सकता है।

वायरल वीडियो में नशे में ये किससे बात कर रही सिया गोयल

वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की बात करें तो इसमें सिया गोयल गाली देकर कहती नजर आती है कि “पहले चीट करता है और फिर फोन करता है।” इस दौरान वह किससे बात कर रही है इसकी कोई भी पुष्टि नहीं की गई है लेकिन वह नशे में नजर आती है। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है जो कथित तौर पर दिसंबर 2025 का बताया जा रहा है जबकि केतन अग्रवाल के साथ की सगाई फरवरी 2026 में हुई थी और नवंबर में वह शादी करने वाले थे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 19, 2026

Punjab News

अगस्त 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 19, 2026

कल का मौसम 20 August 2026

अगस्त 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 19, 2026

Punjab News

अगस्त 19, 2026