---Advertisement---

उज्जैन पहुंचा 23 वर्षीय छात्र गुरकीरत मनोचा का शव! CM Mohan Yadav ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बोले ‘प्रदेशवासियों के सुख-दु:ख में..’

CM Mohan Yadav ने आज उज्जैन में दिवंगत छात्र गुरकीरत मनोचा के पार्थिक शरीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को साथ का भरोसा दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 3, 2026 4:44 अपराह्न

CM Mohan Yadav
Follow Us
---Advertisement---

CM Mohan Yadav: उज्जैन के मूल निवासी 23 वर्षीय छात्र गुरकीरत मनोचा का पार्थिव शरीर राज्य में आ गया है। कनाडा में हुई हिंसक घटना की भेंट चढ़े गुरकीरत की मौत इसी माह हुई थी। तमाम प्रक्रिया को पूरी करने के बाद अब उनका शव मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर आया है। इस दौरान भारी संख्या में लोग 23 वर्षीय छात्र को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। सीएम मोहन यादव ने भी इसी क्रम में गुरकीरत मनोचा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उज्जैन स्थित मृतक छात्र के निवास पर पहुंच कर सीएम मोहन यादव ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया है।

23 वर्षीय छात्र गुरकीरत मनोचा को CM Mohan Yadav ने दी श्रद्धांजलि

उज्जैन पहुंचकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज 23 वर्षीय छात्र गुरकीरत मनोचा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया है।

सीएम मोहन यादव के आधिकारिक एक्स हैंडल से इस संदर्भ में जानकारी साझा की गई है। मुख्यमंत्री लिखते हैं कि “कनाडा में पिछले दिनों हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद स्व. गुरकीरत मनोचा जी का पार्थिव शरीर आज उज्जैन लाया गया। उनके निवास पर अंतिम दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। सरकार प्रदेशवासियों के सुख-दु:ख में सदैव साथ खड़ी है। स्व. मनोचा के पार्थिव शरीर को लाने के लिये भारत सरकार से अनुरोध किया था। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति!”

हिंसक हमले में गई थी नवयुवक की जान

उज्जैन निवासी 23 वर्षीय गुरकीरत मनोचा की मौत 13-14 मार्च की दरम्यानी रात में हुई थी। दरअसल, कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक हिंसक हमला हुआ जिसकी भेंट नौजवान चढ़ गया। इस घटना के बाद उज्जैन के साथ पूरे मध्य प्रदेश में मातम की लहर पसर गई। सीएम मोहन यादव ने खुद दु:क व्यक्त करते हुए पीड़ित परिजनों को मदद का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में आज 3 अप्रैल को मृतक का पार्थिव शरीर उज्जैन पहुंचने के बाद सीएम मोहन यादव भी उनके आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर को नमन करते हुए पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 25, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 25, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 25, 2026

CM Mohan Yadav

मई 25, 2026

Anurag Dhanda

मई 25, 2026

Twisha Sharma

मई 25, 2026