---Advertisement---

MP Election 2023: मां शारदा की नगरी मैहर वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, CM Shivraj ने 56वां जिला बनाने का किया ऐलान  

MP Election 2023: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां शारदा की नगरी मैहर को नया जिला बनाने का औपचारिक ऐलान का दिया है। ऐसे में जब लोगों को इसकी सूचना मिली तो वह खुशी से झूम उठे। खबरों की मानें तो मैहर को जिला बनाने की कवायद अभी से नहीं बल्कि साल 2020 से लगाई जा रही है। क्योंकि मार्च 2020 में कमलनाथ की कैबिनेट सरकार ने मैहर को जिला बनाने की मंजूरी दी थी।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: सितम्बर 5, 2023 5:31 अपराह्न

MP Election 2023
Follow Us
---Advertisement---

MP Election 2023: साल के अंत तक 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें मध्य प्रदेश भी एक है। यहां भाजपा और कांग्रेस की सीधी टक्कर अभी से देखने को मिल रही है। दोनों पार्टियों के बड़े नेता लगातार चुनावी जनससभा कर रहे हैं। ऐसे में खबर है, कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मैहर को जिला बनाने की बात कही। ऐसे में जब लोगों को इसकी सूचना मिली तो वह खुशी से झूम उठे। खबरों की मानें तो मैहर को जिला बनाने की कवायद अभी से नहीं बल्कि साल 2020 से लगाई जा रही है। क्योंकि मार्च 2020 में कमलनाथ की कैबिनेट सरकार ने मैहर को जिला बनाने की मंजूरी दी थी। फिर भी इसे अब तक जिला नहीं बनाया जा सका। 

मध्य प्रदेश का 56 वां जिला बनेगा मैहर 

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां शारदा की नगरी मैहर को नया जिला बनाने का औपचारिक ऐलान का दिया है। खबरों की मानें तो यह ऐलान मुख्यमंत्री ने विंध्य क्षेत्र में हो रहे बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान किया।  सीएम शिवराज ने सबसे पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोगों को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने मैहर को नया जिला बनाने की बात कही। उन्होंने बताया, कि मां शारदा की नगरी मैहर अब मध्य प्रदेश का 56 वां जिला बनने जा रहा है। हम इसकी क़ानूनी प्रक्रिया अभी से शुरू करने जा रहे हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश अभी फ़िलहाल 55 जिले हैं। 

मैहर को साल 2020 से जिला बनाने की मांग हुई थी तेज 

साल 2020 में कमलनाथ की सरकार ने जिला बनाने की प्रक्रिया शुरू की थी। तब कमलनाथ की कैबिनेट ने मार्च 2020 में  मां शारदा की नगरी मैहर को नया जिला बनाने की मंजूरी भी दे दी थी। लेकिन तब सरकार गिरने की वजह से मैहर जिला नहीं बन सका था। ऐसे में अब  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान कर मैहर वासियों को बड़ी सौगात दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026