---Advertisement---

MP News: पेपर लीक मामलों पर लगेगी रोक! जानें क्या है CM Mohan Yadav की खास तैयारी

MP News: मध्य प्रदेश में सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार चला रही भाजपा (BJP) शिक्षा प्रणाली को दुरुस्त करने की तैयारी मे है। इसी क्रम में विभिन्न परीक्षाओं में होने वाले पेपर लीक मामलों को लेकर भी सरकार सजग है और इस पर रोकथाम पाने की तैयारी कर रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 30, 2024 4:05 अपराह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश में सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार चला रही भाजपा (BJP) शिक्षा प्रणाली को दुरुस्त करने की तैयारी मे है। इसी क्रम में विभिन्न परीक्षाओं में होने वाले पेपर लीक मामलों को लेकर भी सरकार सजग है और इस पर रोकथाम पाने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) के कैबिनेट साथी व स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने इसको लेकर बड़ा दावा किया है।

मध्य प्रदेश (MP News) के शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह की ओर से स्पष्ट किया गया है कि उनकी सरकार जल्द ही पेपर लीक मामलों पर अंकुश लगाने के लिए कड़ा कानून लाएगी। उन्होंने कहा है कि MP सरकार इसके लेकर लगातार प्रयासरत है कि परीक्षा के प्रश्नपत्र बिना लीक हुए निर्धारित केंद्रों तक पहुंचें।

MP News: पेपर लीक मामलों पर लगेगी रोक

मध्य प्रदेश में सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार चला रही भाजपा, शिक्षा प्रणाली को और दुरुस्त करने की तैयारी में है। सीएम मोहन यादव भी इस संबंध में विभिन्न परीक्षाओं में पारदर्शिता का दावा कर चुके हैं। ताजा जानकारी के अनुसार अब मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की सरकार पेपर लीक मामलों पर रोक लगाने के लिए कड़ा कानून लाने की तैयारी में है।

मध्य प्रदेश (MP News) कैबिनेट का हिस्सा व स्कूल शिक्षा मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे मंत्री उदय प्रताप सिंह की ओर से इस संबंध में अहम बयान दिया गया है। उनकी ओर से स्पष्ट किया गया है कि मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही पेपर लीक मामलों को रोकने के लिए शासन स्तर से कानून लाएगी और उसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। उन्होंने इस पूरे प्रकरण में छात्रों को भी सतर्क रहने की अपील की है और कहा है कि सरकार की ओर से प्रणाली कड़ी कर दी गई है।

CM Mohan Yadav की खास तैयारी

मध्य प्रदेश (MP News) के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बेहद ही कम समय में अपनी छवि एक कड़े प्रशासक के तौर स्थापित कर ली है। मोहन यादव की ओर से कई बार सार्वजनिक मंचों से स्पष्ट किया जा चुका है कि सभी विभाग के संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन अच्छे से करें ताकि लोगों को किसी तरह की शिकायत न हो। मोहन यादव (CM Mohan Yadav) इसी क्रम में शिक्षा प्रणाली को भी दुरुस्त करने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने पेपर लीक जैसे मामलों को लेकर भी स्पष्ट किया है जल्द ही कड़ा कानून बनाकर इस मामले पर रोकथाम पाया जा सकेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 25, 2026

कल का मौसम 24 Feb 2026

फ़रवरी 23, 2026

कल का मौसम 21 Feb 2026

फ़रवरी 20, 2026

Rewa Viral Video

फ़रवरी 20, 2026

Rain Alert 20 Feb 2026

फ़रवरी 19, 2026