---Advertisement---

Twisha Sharma का प्रेग्नेंसी की वजह से बदल गया था बर्ताव! पति ने इस ट्रिप को लेकर लड़ाई का किया खुलासा, क्या होगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला

Twisha Sharma: पुलिस कस्टडी में आखिर पति ने किस ट्रिप के बारे में खुलासा किया है और किस वजह से उनकी लड़ाई हुई थी। आखिर कैसी थी उनकी शादीशुदा जिंदगी। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में जहां सुप्रीम कोर्ट फैसला लेने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 24, 2026 11:49 पूर्वाह्न

Twisha Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Twisha Sharma: नोएडा की बेटी जिसने मध्य प्रदेश के भोपाल में अपनी शादी की ताकि वह क्रिमिनल वकील पति समर्थ सिंह के साथ अपनी जिंदगी बिता सके लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। तभी तो महज 5 महीने की शादी के बाद ट्विशा शर्मा ने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला लिया। वहीं इस सबके बीच यह मामला लगातार तूल पकड़ते हुए नजर आ रहा है और अब इसके जिम्मेदारी सुप्रीम कोर्ट को मिल चुकी है बीते दिन ट्विशा शर्मा मामले में पति समर्थ सिंह के सरेंडर करने के बाद उनके द्वारा एक ट्रिप का खुलासा किया गया। इसके साथ यह भी कहा गया कि प्रेगनेंसी की पुष्टि के बाद उनकी पत्नी का रवैया बदल गया था।

पति समर्थ सिंह ने किया ट्विशा शर्मा संग अनबन का खुलासा

ट्विशा शर्मा की मौत के 10 दिन के बाद सरेंडर करने वाले समर्थ सिंह ने बताया कि पिछले 5 महीने में उनकी शादी में लगातार झगड़ा और विवाद रहा है लेकिन जब उनकी पत्नी को यह पता चला कि वह प्रेग्नेंट है तब वह पूरी तरह से बदल गई। इसके अलावा समर्थ सिंह ने यह भी बताया कि सुसाइड करने से महज कुछ घंटे पहले उनका ट्विशा शर्मा के साथ एक ट्रिप को लेकर बहस हुआ था। दरअसल राजस्थान के अजमेर जाने को लेकर उनका झगड़ा हुआ था। गौरतलब है कि समर्थ सिंह फिलहाल पुलिस कस्टडी में है जहां उनसे लगातार 2 घंटे तक पूछताछ की गई।

आखिर कब होगा ट्विशा शर्मा मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला

रिपोर्ट की माने तो समर्थ सिंह को शनिवार को भोपाल कोर्ट में पेश किया गया और बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने उनका लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की सुप्रीम कोर्ट बेंच 25 मई को इस मामले की सुनवाई करेगी। दूसरी तरफ ट्विशा शर्मा का ऑटोप्सी करने के लिए एम्स के एक्सपर्ट पहुंचे हैं। रिपोर्ट आने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Twisha Sharma की मौत को लेकर मायके वाले का आरोप

5 महीने की शादी और ट्विशा शर्मा का इस तरह दुनिया से चले जाना उनके मायके वाले हजम नहीं कर पा रहे हैं। ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर आरोप लग रहे हैं जहां उनके भाई मेजर हर्षित शर्मा ने कहा कि उनकी बहन ने मौत से पहले अपनी मां को कॉल किया था लेकिन अचानक से जब पति समर्थ सिंह रूम में आया तब उसने फोन काट दिया। वहीं कुछ घंटे के बाद उसकी सास ने बताया कि ट्विशा शर्मा अब इस दुनिया में नहीं रही। फिलहाल इस मामले में अब सुप्रीम कोर्ट क्या फैसला लेती है इस पर नज़रें रहने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026