---Advertisement---

Maharashtra Riots: शिवसेना ने मुखपत्र सामना से साधा शिंदे सरकार पर निशाना, दंगों का लगाया आरोप

Maharashtra Riots: महाराष्ट्र के अकोला और शेवगांव में शनिवार को हुए दंगों को लेकर अब राजनीति तेज होती जा रही है। इसको लेकर शिवसेना (यूबीटी) ने शिंदे-फडणवीस सरकार को जिम्मेदार बताते हुए निशाना साधा है। अपने पार्टी के मुखपत्र सा्मना में लिखे एक लेख के माध्यम से भाजपा पर दंगे कराकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मई 17, 2023 10:36 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Maharashtra Riots: महाराष्ट्र के अकोला और शेवगांव में शनिवार को हुए दंगों को लेकर अब राजनीति तेज होती जा रही है। इसको लेकर शिवसेना (यूबीटी) ने शिंदे-फडणवीस सरकार को जिम्मेदार बताते हुए निशाना साधा है। अपने पार्टी के मुखपत्र सा्मना में लिखे एक लेख के माध्यम से भाजपा पर दंगे कराकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने का आरोप लगाया। उसने कहा कि पूरे महाराष्ट्र में धारा 144 लागू होने के बाद भी पूरे शहर में दंगों के कारण हुई हिंसा के कारण हर तरफ भय का महौल है। बता दें शनिवार की रात एक सोशल मीडिया पोस्ट के वायरल हो जाने के कारण दो समुदायों के बीच जमकर हिंसा,पथराव तथा आगजनी होती रही। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

जानें क्या है मामला

बता दें शनिवार रात को एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के कारण अचानक महाराष्ट्र का माहौल तनाव फैल गया। इसके बाद एक समुदाय के लोगों ने मंदिर में घुसकर शिवलिंग पर जबरन चादर चढ़ाने की कोशिश से स्थिति और विस्फोटक हो गई। जिसके बाद अहमदनगर जिले के शेवगांव में हिंसा का तांडव शुरू हो गया, दोनों समुदाय एक दूसरे के आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में इसके बाद जमकर पथराव-आगजनी शुरू हो गयी। वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 150 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दिए तथा 32 लोगों को हिरासत में ले लिया। कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगाने के साथ इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है।

ये भी पढेंःCommon Civil Code कब होगा UttaraKhand में लागू, CM Dhami ने दिया ये बड़ा अपडेट

शिवसेना (यूबीटी) ने साधा निशाना

इस घटना के बाद शिवसेना उद्धव गुट ने महाराष्ट्र की सरकार पर दंगे की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि भाजपा दंगे भड़का कर राजनीतिक रोटियां सेंकने का धंधा करती है। चुनावी समय आते ही इस धंधे में निवेश कर देती है। ऐसे निवेशक हमारे राज्य में घुस गए हैं। उसने अपने पार्टी के मुखपत्र सामना में लिखा कि कुछ मुस्लिम मंडली ने त्रयंबकेश्वर मंदिर के उत्तर की तरफ बने द्वार से अंदर घुसकर शिवलिंग पर चादर चढ़ाने की कोशिश की। भारतीय जनता पार्टी ‘दंगा-तनाव-भड़काऊ महामंडल’ ने तुरंत अपने-अपने भोंपू बजाकर राजनीतिक जनजागृति का कार्य अपने हाथों में ले लिया।

ये भी पढेंःAtmanirbhar Bharat in Defence: सैन्य महत्व के 928 आइटमों के आयात पर रोक , जानें क्या है अहम वजह

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 11, 2026