---Advertisement---

Monsoon Alert: 5 दिनों तक इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; जानें डिटेल

Monsoon Alert: देश के कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है गौरतलब है कि पूरे देश में मानसून पूरी तरह से आ चुका है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 14, 2024 10:20 अपराह्न | Updated: जुलाई 14, 2024 11:06 अपराह्न

Monsoon Alert
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert: देश के कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है गौरतलब है कि पूरे देश में मानसून पूरी तरह से आ चुका है। हालंकि बिहार, यूपी समेत देश के कई राज्यों में बाढ़ से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि लोग अपना घर छोड़कर टेंट में रहने के लिए मजबूर है। इसी बीच आईएमडी ने एक बार फिर बारिश को लेकर कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।

आईएमडी ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट

आपको बता दें कि आईएमडी ने इन राज्यों में 5 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। जिसमे बिहार, यूपी, उत्तराखंड. झारखंड समेत ज्यादातर राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है वहीं कई जगहों पर आंधी तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। इसके अलावा अगले 5 दिनों के लिए कोंकण, गोवा, मध्यमहाराष्ट्र, केरल, माहे, गुजरात, मध्यप्रदेश तेलंगाना समेत कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।

आईएमडी के वैज्ञानिक ने क्या कहा?

मौसम की स्थिति पर आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि, “मानसून आज से नीचे की ओर बढ़ रहा है। हम आने वाले दिनों के लिए तटीय कर्नाटक, केरल, कोंकण गोवा के लिए रेड अलर्ट जारी कर रहे हैं।

आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होगी। दिल्ली के लिए कोई अलर्ट नहीं है।

इन राज्यों में बाढ़ से लोग बेहाल

कई दिनों से बिहार और उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश से कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। कोसी समेत राज्य की अन्य नदियां उफान पर है। अधिकारियों के मुताबिक पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और पश्चिम चंपारण जिलों में स्थिति गंभीर है क्योंकि गंडक और बूढ़ी गंडक सहित कई नदियाँ या तो अपने खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं या कुछ स्थानों पर खतरे के निशान के करीब हैं। इसके अलावा अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ से हालात खराब हो गए है। इसके अलावा असम समेत कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति से लोग काफी परेशान है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026