---Advertisement---

रंग में भंग! साढ़े 12 से 2 बजे तक होली पर लगे ब्रेक, Nitish Kumar की पार्टी JDU मेयर Anjum Ara की बड़ी मांग, जुमे की नमाज पर खींची नई लकीर

दरभंगा मेयर Anjum Ara द्वारा जुमे की नमाज पर खिंची गई लकीर और होली पर दिए बयान के बाद नीतीश कुमार के कैडर की मुश्किलें बढ़ रही हैं। JDU में अंदरखाने अंजुम आरा को पार्टी से निष्कासित करने की मांग तेज हो गई है। वहीं अल्पसंख्यक विंग के नेता अंजु आरा के बयान का बचाव कर तर्क पेश करते नजर आ रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 12, 2025 2:07 अपराह्न

Anjum Ara
Follow Us
---Advertisement---

Anjum Ara: बीजेपी और जेडीयू की राहें अलग नजर आ रही हैं। एक और बीजेपी खेमे से हरिभूषण ठाकुर बचौल जैसे नेता हैं जो मुसलमानों को होली पर घर से बाहर न निकलने की सलाह दे रहे हैं। दूसरी ओर हैं सीएम नीतीश कुमार की पार्टी JDU नेत्री अंजुम आरा। अंजुम आरा दरभंगा मेयर हैं। उनकी मांग है कि 14 मार्च के दिन दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक होली खेलने पर ब्रेक लगे, ताकि जुमा की नमाज़ अदी की जा सके। Anjum Ara की इस मांग ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है। एक ही गठबंधन का हिस्सा BJP और JDU में क्या सामंजस्य नहीं है? क्या दोनों दलों के बीच तल्ख भाव बढ़ते जा रहे हैं? फिलहाल इस मामले ने बिहार के सियासी गलियारों में एक नई चर्चा तेज हो गई है।

जुमे की नमाज को लेकर Nitish Kumar की पार्टी JDU से मेयर Anjum Ara की बड़ी मांग

मुकेश सिंह नामक एक्स हैंडल यूजर ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में दरभंगा मेयर अंजुम आरा अपने हिस्से का पक्ष रख रखी है। बिना किसी लाग-लपेट के अंजुम आरा कह रही हैं कि “हमने तरकीब निकाला है कि दोपहर 12:30 से 2 बजे तक होली पर ब्रेक लगे, क्योंकि जुमा का टाइम तो आगे जा नहीं सकता। लोगों से यही आग्रह है कि मस्जिद या फिर जहां कहीं भी नजाम अदा की जा रही हो, वहां दोपहर में होली के कार्यक्रम को टाल दिया जाए, ताकि सब कुछ कायदे से संपन्न हो। ये मेरी व्यक्तिगत राय है। Anjum Ara का कहना है कि किसी भी विषम परिस्थिति में लोग प्रशासन की मदद लें, ताकि रमजान की जुमा और होली दोनों कायदे से संपन्न हो सके। अंजुम आरा के इस बयान ने Holi Festival से पहले एक नई बहस को जन्म दे दिया है।

अंजुम आरा के बयान पर छिड़ा सियासी घमासान

बिहार के सियासी गलियारों में अंजुम आरा का बयान चर्चा का विषय बन गया है। मेयर पद पर काबिज अंजुम आरा अब बिहार के विभिन्न चौक-चौराहों पर सुर्खियां बटोर रही हैं। सीएम Nitish Kumar के बेहद करीबी माने जाने वाले मंत्री अशोक चौधरी ने उन्हें पार्टी से निकालने तक की मांग कर दी है। वहीं JDU अल्पसंख्यक विंग के अन्य कई नेता Anjum Ara के बचाव में तर्क पेश कर रहे हैं। फिलहाल नीतीश कुमार और बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने अंजुम आरा के बयान पर चुप्पी साध रखा है। आगे देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी या फिर नीतीश कुमार कैसे अंजुम आरा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026