---Advertisement---

Noida News: नोएडा में पिटबुल डॉग का आतंक! एक 8 साल के बच्चे को किया जख्मी, पुलिस ने मालिक को किया गिरफ्तार

Noida News: नोएडा के सेक्टर-113 झेत्र के सोरखा गांव में एक 8 साल के बच्चे पर पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने हमला बोल दिया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 17, 2024 5:07 अपराह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: दिल्ली से सटे नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल नोएडा के सेक्टर-113 झेत्र के सोरखा गांव में एक 8 साल के बच्चे पर पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले के बाद बच्चे को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया गया। मां ने बताया कि घटना के बाद बेटा काफी घबराया हुआ है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई तेज कर दी है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पिटबुल कुत्ते द्वारा बच्चे पर हमला किए जाने पर एडीसीपी नोएडा मनीष मिश्रा ने कहा कि “महिला के द्वारा थाने में शिकायत दिया गया है कि उनका बेटा एक रिश्तेदार के घर गया था। वहीं बगल में रहने वाले व्यक्ति के पास एक पिटबुल कुत्ता था। जिसने बच्चे पर हमला कर दिया और बच्चा घायल हो गया। उन्होंने आगे कहा कि कुत्ते के मालिक को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। हमने पिटबुल कुत्ते की विविधता के संबंध में पशु चिकित्सा अधिकारी से संपर्क किया है। रिपोर्ट मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी”।

इससे पहले भी मामले आ चुके है सामने

आपको बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 107 में एक हाउसिंग सोसाइटी में एक पालतू कुत्ते ने एक किशोर लड़की पर हमला कर दिया था। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-2 में एक महिला अपने बच्चों के साथ सड़क पर पैदल जा रही थी, तभी पीछे से कुत्ते ने महिला पर अचानक हमला कर दिया और महिला को काट लिया। कुत्ते के काटने से महिला घायल हो गई।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 13, 2026

Jharkhand News

जुलाई 13, 2026