---Advertisement---

Patna News: 868.63 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पटना-राजगीर फोर लेन हाइवे, योजना को मिली मंजूरी

Patna News: बेहतर कनेक्टिविटी को लेकर देश की लगभग सभी सरकारे अपनी ओर से शानदार प्रयास करती नजर आ रही हैं। सरकारों की कोशिश रहती है कि शानदार सड़कों का निर्माण कर कनेक्टिविटी को बेहतर किया जाए जिससे की रोजगार के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिले।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 29, 2023 2:25 अपराह्न

Patna News
Follow Us
---Advertisement---

Patna News: बेहतर कनेक्टिविटी को लेकर देश की लगभग सभी सरकारे अपनी ओर से शानदार प्रयास करती नजर आ रही हैं। सरकारों की कोशिश रहती है कि शानदार सड़कों का निर्माण कर कनेक्टिविटी को बेहतर किया जाए जिससे की रोजगार के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिले। इस दिशा में शानदार प्रयास करते हुए बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग ने पटना से राजगीर के बीच नये फोर लेन हाइवे के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके तहत इस मार्ग के निर्माण के लिए 868.63 करोड़ रुपये के बजट पर स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे पटना (Patna) से राजगीर के बीच की दूरी को महज 1 घंटे में तय किया जा सकेगा।

ये है पथ निर्माण विभाग का प्रोजेक्ट

बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग ने अपने इस प्रोजेक्ट के तहत राजधानी पटना से राजगीर के बीच नये फोर लेन हाइवे के निर्माण के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। इसके तहत अब 868.63 करोड़ रुपये की लागत से इस शानदार सड़का का निर्माण किया जा सकेगा और राजगीर के लिए रोजगार समेत अन्य कई अन्य अवसरों का सृजन भी हो सकेगा। बता दें कि पिछले महीने ही बिहार कैबिनेट ने इस योजना को मंजूरी दी थी और अब इसे प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल गई है।

अब घंटे भर में तय की जा सकेगी पटना से राजगीर की दूरी

पथ निर्माण विभाग के मंजूरी मिलने के साथ ही पटना से राजगीर जाने वालों को राहत मिली होगी। पहले पटना (Patna) से राजगीर जाने कि लिए 105 से 108 किमी की दूरी तय करनी पड़ती थी। अब इस नए प्रोजेक्ट के पूरा होने के साथ ही यह दूरी कम होकर 70 से 75 किमी हो जाएगी और राजगीर जाने लिए घंटे भर का ही समय लगेगा।

राजगीर में बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटन को मिल सकेगा बढ़ावा

बिहार के राजगीर को लेकर सरकार इन दिनों खूब काम कर रही है। इसको लेकर सरकार ने पहले भी ढ़ेर सारे काम किए हैं जिसके तहत इसके एतिहासिक धरोहरों का जिर्णोधार कराना आदि काम हुए हैं। बता दें कि राजगीर का ऐतिहासिक महत्व भी है। बिहार के इस स्थान का जुड़ाव मौर्य सम्राज्य और मगध सम्राज्य से रहा है। ऐसे में पर्यटन के लिहाज से ये अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। इसको लेकर सरकार की कोशिश है कि इसे पर्यटन के रुप में विकसीत किया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा सैलानी आए और राज्य की इकॉनामी में अपना योगदान दे सकें और इसके साथ ही राजगीर समेत अन्य स्थानों का विकास हो सके।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

जून 3, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 3, 2026

Mamata Banerjee

जून 3, 2026

Etawah Viral Video

जून 3, 2026

Donald Trump

जून 3, 2026

Sarthak Sidhant

जून 3, 2026