---Advertisement---

PM Kisan Yojana: जमीन के रिकॉर्ड में गड़बड़ी या गलत पात्रता? और किन वजहों से रुक सकती है 2000 रुपए की 22वीं किस्त? नुकसान से पहले जान लें

PM Kisan Yojana: इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि जमीन के रिकॉर्ड में गड़बड़ी, गलत पात्रता व अन्य किन कारणों से किसानों के खाते में 2000 रुपए की 22वीं किस्त नहीं जारी हो सकती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 22, 2025 5:10 अपराह्न

PM Kisan Yojana
Follow Us
---Advertisement---

PM Kisan Yojana: देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले करोड़ों किसान पीएम किसान निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाली 2000 रुपए की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। किसानों की आश भरी नजरें टिकी हैं कि कब सरकार सम्मान निधि की किस्त जारी करे और उनके कृषि कार्य को रफ्तार मिल सके। इसी बीच हम आपको एक जरूरी अपडेट के बारे में बताएंगे। दरअसल, कई ऐसे कारण हैं जिसकी वजह से किसानों को मिलने वाली निधि अटक सकती हैं। इसमें जमीन के रिकॉर्ड में गड़बड़ी, गलत पात्रता और ई-केवाईसी का न होना इत्यादि है। ऐसे में आइए हम आपको पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी होने से पहले ही इसके बारे में विस्तार से बता देते हैं, ताकि किसान नुकसान से बच सकें।

किन वजहों से रुक सकती है PM Kisan Yojana के अंतर्गत मिले वाली 22वीं किस्त

किसानों को कई पहलुओं का ध्यान रखना होगा ताकि उन्हें मिलने वाली किसान सम्मान निधि का क्रम जारी रहे। अब तक 21 किस्त का लाभ उठा चुके किसान अपनी ई-केवाईसी जरूर जांच लें। यदि ई-केवाईसी अधूरी रही, तो लाभार्थियों के खाते में 2000 रुपए की अगली किस्त नहीं जा सकती है। इससे इतर यदि बैंक खाते की गलत जानकारी रही, आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं रहा, जमीन रिकॉर्ड में गड़बड़ी रही या अपात्र किसान योजना का लाभ ले रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में 22वीं किस्त अटक सकती हैं। नुकसान से बचने के लिए किसान पहले ही समय रहते सारी त्रुटियों को दुरुस्त कर लें, ताकि उनकी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त उनके खाते में न अटके।

कब तक किसानों के खाते में जारी हो सकती है अगली किस्त?

इसको लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है। खबरों की मानें तो सरकार फरवरी 2026 में करोड़ों किसानों के खाते में पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी कर उनके इंतजार पर विराम लगा सकती है। किसानों को लगातार पीएम किसान योजना की आधिकारिक साइट चेक करने की सलाह दी जा रही है, ताकि उन तक सही जानकारी पहुंचती रहे। सनद रहे कि जब को चेक कर अपनी तैयारी पूरी रख सकते हैं। यदि नाम नहीं हो तो स्थानीय कृषि कार्यालय या सीएससी सेंटर पर संपर्क कर अपना नाम जोड़ लें और सरकार की ओर से अनुदान पाकर सशक्त बनें।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 5, 2026

Rashifal 6 February 2026

फ़रवरी 5, 2026

कल का मौसम 6 Feb 2026

फ़रवरी 5, 2026

Rain Alert 6 Feb 2026

फ़रवरी 5, 2026

Akshaya Tritiya 2026

फ़रवरी 5, 2026

AI Impact Summit

फ़रवरी 5, 2026