---Advertisement---

PM Modi G-7 का बनेंगे हिस्सा , जानें तीन देशों की यात्रा क्यों है खास?

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 19-21 मई 2023 के बीच जापान के दौरे पर रहेंगे। वह जापान में आयोजित G-7 समिट में शिरकत करेंगे। पिछले महीने ही भारत यात्रा पर आए जापान के प्रधानमंत्री फियो किशिदा ने पीएम मोदी को G-7 के लिए आने का न्यौता दिया था। प्रधानमंत्री इस सम्मेलन के ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मई 16, 2023 10:48 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 19-21 मई 2023 के बीच जापान के दौरे पर रहेंगे। वह जापान में आयोजित G-7 समिट में शिरकत करेंगे। पिछले महीने ही भारत यात्रा पर आए जापान के प्रधानमंत्री फियो किशिदा ने पीएम मोदी को G-7 के लिए आने का न्यौता दिया था। प्रधानमंत्री इस सम्मेलन के लिए जापान के शहर हिरोशिमा जाएंगे। इसके साथ इस सम्मेलन में भाग लेने वाले नेताओं से अलग से द्विपक्षीय मीटिंग्स भी करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी 22 का पापुआ न्यू गिनी जाएंगे। वहां के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त बैठक करेंगे । यहां से 22-24 मई 2023 तक क्वाड समिट में शामिल होने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी पहुंचेंगे ।

जानें किन मुद्दों पर होगा फोकस

बता दें पीएम मोदी G-7 देशों के साथ विभिन्न सत्रों में कई मुद्दों पर चर्चा करेगा और अपने भविष्य के संबधों की दिशा तय करेगा। इनमें विश्व मे शान्ति,स्थिरता और समृद्धि स्थापित करना, खाद्य, उर्वरक और ऊर्जा सुरक्षा, स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन, लचीले बुनियादी ढांचे तथा विकास के सहयोग जैसे विषयों पर गंभीर विचार रखेगा। इसके बाद पापुआ न्यू गिनी के पीएम जेम्स मारपे के साथ संयुक्त रूप से FIPIC III समिट के तीसरे शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। भारत के किसी भी पीएम की यह पहली ऐतिहासिक यात्रा होगी।

ये भी पढेंःCommon Civil Code कब होगा UttaraKhand में लागू, CM Dhami ने दिया ये बड़ा अपडेट

क्वाड समिट का एजेंडा

पीएम मोदी ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीस के न्यौते पर क्वाड लीडर्ससमिट में शिरकत करेंगे। जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और जापानी प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो भी भाग लेंगे। इस सम्मेलन में एक बार फिर अपने संकल्पों हिंद-प्रशांत क्षेत्र के विकास के लिए विचारों के आदान प्रदान, खुले एवं मुक्त समावेशी हिंद-प्रशांत के तहत अपनी दृष्टि को आगे बढ़ाएंगे। इस बैठक के बाद पीएम मोदी 24 मई को ऑस्ट्रेलिया के पीएम के साथ अलग से द्विपक्षीय बैठक करेंगे। जिसमें वहां के कई बिजनेस लीडर्स तथा सीइओ के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी प्रवासी भारतीयों को भी एक बार फिर संबोधित करेंगे।

ये भी पढेंःAtmanirbhar Bharat in Defence: सैन्य महत्व के 928 आइटमों के आयात पर रोक , जानें क्या है अहम वजह

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026