---Advertisement---

Bhagwant Mann ने भारतीय टीम को Champions Trophy 2025 जीतने पर दी मुबारकबाद, कहा- ‘आप पूरे देश का गौरव हो’

Bhagwant Mann: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भारतीय टीम को Champions Trophy 2025 जीतने पर मुबारकबाद दी। सीएम मान ने कहा कि आप पूरे देश का गौरव हो।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 10, 2025 11:34 पूर्वाह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: भारतीय क्रिकेट टीम ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरा देश जश्न के माहौल में डूबा हुआ है। ऐसे में तमाम दिग्गज क्रिकेटर और हस्तियां टीम इंडिया को बधाई दे रहे हैं। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारतीय टीम को Champions Trophy 2025 जीतने पर बधाई दी है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता भगवंत मान अक्सर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। सीएम मान ने एक्स पर पोस्ट करके पूरी भारतीय टीम को शुभकामनाएं दीं।

Bhagwant Mann ने टीम इंडिया को दी मुबारकबाद

पंजाब सीएम भगवंत मान ने एक्स पोस्ट पर लिखा, ‘भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच जीत लिया है। मैच के दौरान रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया। पूरी टीम को बहुत-बहुत मुबारकबाद। आप पूरे देश का गौरव हो। चक दे इंडिया।’ इसके साथ सीएम मान ने टीम इंडिया की ट्रॉफी के साथ एक फोटो भी पोस्ट की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय टीम ने तीसरी बार Champions Trophy 2025 का खिताब अपने नाम किया। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान सभी भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया।

https://twitter.com/BhagwantMann/status/1898927601101475928

भगवंत मान ने रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ियों का लिया नाम

मालूम हो कि पंजाब सीएम Bhagwant Mann इससे पहले भी कई बार क्रिकेट के प्रति अपना प्रेम जाहिर कर चुके हैं। Champions Trophy 2025 के दौरान इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने लाजवाब पारी खेलते हुए 76 रनों का योगदान दिया। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारत ने साल 2002 और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मैदान पर ही स्टंप्स के साथ डांडियां खेला। इसकी वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 7, 2026

Punjab News

मार्च 7, 2026

Punjab News

मार्च 7, 2026

कल का मौसम 8 March 2026

मार्च 7, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 7, 2026

Noida International Airport

मार्च 7, 2026