CM Bhagwant Mann: पंजाब को गैंगस्टर से बचाने की दिशा में लगातार सरकार के साथ पुलिस मिलकर काम पर रही है। गैंगस्टर ते वार के जरिए हर दिन ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है जहां ऐसे लोगों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है जो पंजाब में अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं। इस सबके बीच आखिर गैंगस्टर ते वार के 254वें दिन आखिर पुलिस को क्या सफलता मिली है। सीएम भगवंत मान के दिशा निर्देश पर राज्य व्यापी मुहिम जारी है और हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस ऑपरेशन के तहत अब तक पंजाब के कोने कोने से आने वाले लोगों को पकड़ा जा रहा है।
CM Bhagwant Mann गैंगस्टर को फेंकने के लिए हैं कमिटेड
𝐃𝐚𝐲 𝟐𝟓𝟒 | ‘𝐆𝐚𝐧𝐠𝐬𝐭𝐫𝐚𝐧 𝐓𝐞 𝐕𝐚𝐚𝐫’
Punjab Police, in coordination with AGTF Punjab, continued its decisive statewide crackdown on gangster networks through targeted raids at identified and mapped locations across the state.
Punjab Police remains committed to dismantling gangster networks and ensuring a safer Punjab.
📞 Share information anonymously: Anti-Gangster Helpline – 93946-93946
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) October 2, 2026
सीएम भगवंत मान के दिशा निर्देश पर काम कर रहे इस मुहिम के बारे में जानकारी देते हुए x प्लेटफार्म पर कहा गया कि ” पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, पूरे राज्य में पहचानी गई और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड करके गैंगस्टर नेटवर्क पर अपनी निर्णायक राज्यव्यापी कार्रवाई जारी रखी। दरअसल पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और एक सुरक्षित पंजाब पक्का करने के लिए कमिटेड है।”
पंजाब पुलिस गैंगस्टर पर कुछ इस तरह कस रही है शिकंजा
पंजाब को गैंगस्टर से मुक्त करने के लिए सीएम भगवंत मान की तरफ से एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है जिसके जरिए आप गुमनाम रूप से अपराध को लेकर जानकारी दे सकते हैं। बता दे कि बीते दिन यानी 253 वें दिन पर पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी थी जहां रिपोर्ट में बताया गया कि पंजाब पुलिस की तरफ से 566 जगह पर रेड की गई। इसमें से 242 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। 10 घोषित अपराधी पकड़े गए तो 5 हथियार बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही कैंपेन शुरू होने के बाद से अब तक कुल 74,979 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
सीएम भगवंत मान के दिशानिर्देश पर पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को पूरी तरह से जड़ से उखाड़ने और सुरक्षित पंजाब बनाने की दिशा में लगातार तत्पर हैं।







