---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की तरफ से बाढ़ से बचाव के लिए है सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 450 करोड़ बजट में किए जा रहे सुरक्षा कार्य

CM Bhagwant Mann: पंजाब को बाढ़ की वजह से कोई परेशानी ना हो और प्राकृतिक आपदा राज्य के लोगों को नुकसान न पहुंच सके। इसके लिए आखिर मान सरकार ने किस तरह से तैयारी की है और क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 14, 2026 1:07 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: मानसून की शुरुआत के साथ ही पंजाब में बाढ़ के खतरे को लेकर पंजाब सरकार की तरफ से कमर कस ली गई है। इसकी वजह से किसी भी जनता को कोई भी परेशानी ना हो इसके लिए सीएम भगवंत मान बाढ़ से बचाव के लिए सभी पुख्ता इंतजाम कर चुके हैं। ऐसे में कैबिनेट मिनिस्टर ने इसका जायजा लिया। आइए जानते हैं आखिर किस काम की सराहना करते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि बाढ़ से जंग के लिए कैसे सीएम भगवंत मान ने लोगों को सुरक्षा प्रदान करने का काम किया है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

कैसे सीएम भगवंत मान सरकार कर रही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

आप पंजाब की तरफ से एक वीडियो को शेयर किया गया जिसके साथ ही पूरी जानकारी दी गई है जहां बताया गया कि मान सरकार बाढ़ से बचाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रही है! कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने आज विधायक श्रीमती संतोष कटारिया के साथ बलाचौर के बंगा बेट गांव में किए जा रहे सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया और संतोष व्यक्त किया। 2.30 करोड़ की लागत से बन रहे ढांचों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि बाढ़ से बचाव के लिए 450 करोड़ का भारी-भरकम बजट रखना मान सरकार का एक बहुत ही सराहनीय कदम है, जिसके तहत पूरे पंजाब में सुरक्षा कार्य किए जा रहे हैं।

CM Bhagwant Mann पंजाब की जनता को बाढ़ से बचाने की ली जिम्मेदारी

जाहिर तौर पर पंजाब की जनता को बाढ़ की वजह से कोई नुकसान ना हो इसके लिए सीएम भगवंत मान कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। प्राकृतिक आपदा से राज्य का बाल भी बांका ना हो सके इसके लिए कमर कस ली गई है। जाहिर तौर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं और इसके लिए बजट भी तय है। राज्य भर में अलग-अलग तरीके से इससे बचाव के लिए लगातार सरकार एकजुट नजर आ रही है। जान माल की क्षति ना हो और पंजाब की जनता को इसका खामियाजा न भुगतना पड़े इसके लिए सरकार लगातार उनके साथ खड़ी है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026