---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने ईद-उल-अजहा पर पूरे मुस्लिम समुदाय को दी दिल से बधाई, कहा ‘पंजाब का आपसी भाईचारा और प्यार…’

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री ने बकरीद के मौके पर इस्लाम समुदाय के लोगों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने दिल से पैगाम भेजा है। आइए जानते हैं क्या कहा उन्होंने।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 28, 2026 11:50 पूर्वाह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: किसी भी खास मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री लोगों को अपनी शुभकामनाएं देने में कभी भी पीछे नहीं रहते हैं। वहीं इस सब के बीच बकरीद 2026 के मौके पर भी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए पूरे मुस्लिम समुदाय को अपनी शुभकामनाएं दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब का आपसी भाईचारा और प्यार हमेशा बना रहे। सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए सीएम भगवंत मान ने ईद उल अजहा 2006 पर मुस्लिम समुदाय को पैगाम दिया है। इस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहार पर उन्हें बधाई देते हुए नजर आए हैं। आइए जानते हैं क्या कहा उन्होंने।

मुस्लिम समुदाय को लेकर क्या बोले बकरीद पर CM Bhagwant Mann

सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “ईद-उल-अज़हा के मौके पर पूरे मुस्लिम समुदाय को दिल से बधाई। यह पवित्र त्योहार हमें त्याग, दया और आपसी भाईचारे का एक बड़ा संदेश देता है। इस शुभ अवसर पर, मैं पूरे मुस्लिम समुदाय को दिल से बधाई देता हूं। पंजाब का आपसी भाईचारा और प्यार हमेशा ऐसे ही मजबूत बना रहे। सभी को ईद मुबारक।”

सीएम भगवंत मान के पैगाम का क्या है मतलब

इस पैगाम के जरिए सीएम भगवंत मान ने मुस्लिम समुदाय के साथ अपनी बात कही है। उन्होंने बताया कि त्याग, दया और आपसी भाईचारे का संदेश देने वाले त्योहार की सबको बधाई। उन्होंने पंजाब का आपसी भाईचारा और प्यार मजबूत हो सके यह आशा करते नजर आए हैं। बात करें ईद उल अजहा की तो यह इस्लाम धर्म का सबसे प्रमुख और पवित्र त्योहार माना जाता है। कुर्बानी के इस त्यौहार को पैगंबर इब्राहीम द्वारा अल्लाह के प्रति सर्वोच्च त्याग समर्पण और विश्वास की याद में सेलिब्रेट किया जाता है।

जहां तक बात करें बकरीद की तो यह त्यौहार इस्लाम धर्म के लिए काफी खास होता है। जहां विशेष नमाज मस्जिद हो या ईदगाहों में जाकर अदा किया जाता है और लोग एक दूसरे से मिलकर मुबारकबाद देते हैं। इस खास मौके पर सीएम भगवंत मान एक तस्वीर भी शेयर करते हुए दिखे हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मई 28, 2026

Twisha Sharma

मई 28, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 28, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 28, 2026

Siddaramaiah

मई 28, 2026

Thalapathy Vijay

मई 28, 2026