---Advertisement---

Bhagwant Mann: लाखों क्विंटल गेहूं वितरण, किसानों को 68000 करोड़ का भुगतान! वर्ष 2024 के अंतिम दिन जानें मान सरकार का हासिल

Bhagwant Mann: वर्ष 2024 के अंतिम दिन आज 31 दिसंबर को ज्यादातर सरकारें अपनी उपलब्धियों का जिक्र कर नए साल में प्रवेश करने को तैयार हैं। इसी कड़ी में पंजाब की भगवंत मान सरकार की ओर से कुछ आंकड़े पेश किए गए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 31, 2024 5:57 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: वर्ष 2024 के अंतिम दिन आज 31 दिसंबर को ज्यादातर सरकारें अपनी उपलब्धियों का जिक्र कर नए साल में प्रवेश करने को तैयार हैं। इसी कड़ी में पंजाब की भगवंत मान सरकार की ओर से कुछ आंकड़े पेश किए गए हैं। इन आंकड़ों की मदद से राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की उपलब्धियां समझी जा सकती हैं। ‘AAP पंजाब’ के आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी जानकारी के मुताबिक सीएम Bhagwant Mann की सरकार ने गेहूं और धान की खरीद करते हुए किसानों को 68.46 हजार करोड़ रुपए का भुगतान किया है। वहीं नेशनल फूड सेक्योरिटी एक्ट के तहत 44.2 लाख क्विंटल मुफ्त गेहूं वितरित कर Punjab सरकार ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

वर्ष 2024 के अंतिम दिन जानें Bhagwant Mann सरकार की कुछ खास उपलब्धियां

पंजाब सरकार अपनी कुछ खास उपलब्धियों का जिक्र कर वर्ष 2025 में प्रवेश करने को आतुर है। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली AAP सरकार का मानना है कि आगामी वर्ष पंजाब की आवाम के लिए और सफलताओं से भरा होगा। इसी कड़ी में राज्य सरकार की ओर से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से जुड़े कुछ आंकड़े पेश किए गए हैं। इन आंकड़ों की मदद से ये समझा जा सकता है कि कैसे पंजाब सरकार नागरिकों को सुविधाएं मुहैया करा रही है। AAP ने पारदर्शी राशन वितरण प्रणाली का जिक्र किया है जिसके तहत 14420 ई-पीओएस किट की तैनाती की गई है।

Bhagwant Mann सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि 8 वर्ष बाद डिपो धारकों के लिए मार्जिन मनी दोगुनी कर 90 रुपए प्रति क्विंटल उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं गेहूं और धान की खरीद के दौरान पंजाब सरकार ने किसानों को 68.46 हजार करोड़ रुपए का भुगतान किया है, ताकि उन्हें फसलों की वाजिब मूल्य मिल सके और वे आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें। भगवंत मान सरकार ने NFSA के तहत Punjab वासियों के बीच 44.2 लाख क्विंटल मुफ्त गेहूं का वितरण किया है। पंजाब सरकार द्वारा किए गए इन सभी प्रयासों से राज्य की जनता प्रत्यक्ष रूप से लाभवान्वित और आर्थिक रूप से सशक्त हुई है।

जनता के हितों की रक्षा के लिए प्रयासरत भगवंत मान सरकार

लोगों के हितों की रक्षा करना, उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और हर पारदर्शिता के साथ सभी को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना। सीएम Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली ‘आप’ सरकार इस दिशा में भरपूर प्रयासरत है। इन्हीं प्रयासों की देन है कि पंजाब की विधिक मौसम विज्ञान विंग ने निष्पक्ष व्यापार सुनिश्चित करते हुए 18.64 करोड़ रुपए की कमाई की है। इन पैसों का इस्तेमाल नागरिकों के हित के लिए किया जाएगा। पंजाब 100 फीसदी आधार संतृप्ति के मामले में भी पूरे भारत में 7वें स्थान पर है जो राज्य सरकार की सक्रियता को दर्शाता है। सीएम भगवंत मान का कहना है कि हम आगामी वर्ष में भी पारदर्शिता और दक्षता के साथ लोगों के हितों की रक्षा के लिए मजबूत कदम उठाते रहेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026