---Advertisement---

Bhagwant Mann: पर्यटन क्षेत्र के विकास में बजा मान सरकार का डंका! जानें कैसे पंजाब की संस्कृति ने विश्व स्तर पर छोड़ी छाप?

Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली AAP सरकार पंजाब के विकास हेतु पूर्णत: प्रयासरत नजर आती है। परिवहन से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन समेत सभी विभागों में नई-नई योजनाओं के सहारे विकास को रफ्तार दी जाती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 26, 2024 4:53 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली AAP सरकार पंजाब के विकास हेतु पूर्णत: प्रयासरत नजर आती है। परिवहन से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन समेत सभी विभागों में नई-नई योजनाओं के सहारे विकास को रफ्तार दी जाती है। यही वजह है कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य की तस्वीर तेजी से बदली है। पर्यटन (Tourism) क्षेत्र के विकास की बात करें तो ‘मान सरकार’ ने इस क्षेत्र में खूब काम किए हैं। सारागढ़ी संग्रहालय और शहीद भगत सिंह संग्रहालय जैसे विरासत स्थलों को पुनर्स्थापित कर भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली सरकार ने नया कीर्तिमान गढ़ा है। यही वजह है कि पंजाब (Punjab) की संस्कृति आज विश्व स्तर पर छाप छोड़ती नजर आती है।

पर्यटन क्षेत्र के विकास में बजा CM Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली AAP सरकार का डंका

पंजाब के विभिन्न पर्यटन स्थलों को पुनर्स्थापित करने और प्राचीन स्थलों का जीर्णोधार कराने में भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार खूब प्रयासरत नजर आती है। यही वजह है कि पर्यटन क्षेत्र के विकास में मान सरकार का डंका बज रहा है। ‘AAP पंजाब’ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार ने पर्यटन एवं संस्कृति (Tourism & Culture) को खूब बढ़ावा दिया है। इस कड़ी में 73 करोड़ रुपये खर्च कर मान सरकार ने सारागढ़ी संग्रहालय और शहीद भगत सिंह संग्रहालय जैसे विरासत स्थलों को पुनर्स्थापित किया है। पंजाब सरकार (Punjab Govt.) ने रंगला पंजाब, होला मोहल्ला और ग्रामीण ओलंपिक जैसे 21 त्योहार मनाए हैं जो कि राज्य में संस्कृति को बढ़ावा देता है।

सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राष्ट्रीय तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक विरासत संवर्धन अभियान (PRASHAD) के तहत 31.56 करोड़ रुपए व्यय किए हैं। पंजाब ने परिणामस्वरूप FITUR और ITB बर्लिन तक वैश्विक आउटरीच बनाई है। मान सरकार की उत्तम नितियों का एक उदाहरण हंसाली फॉर्मस्टे है जिसे वर्ष 2024 में भारत का सर्वश्रेष्ठ गांव घोषित किया गया है। पंजाब सरकार ने निधि प्लस पोर्टल पर भी प्रथम स्थान हासिल किया है।

पंजाब की संस्कृति ने विश्व स्तर पर छोड़ी छाप?

AAP सरकार (पंजाब) की नीतियों और कार्यशैली के कारण आज पंजाब की संस्कृति विश्व पटल पर चर्चाओं में रहती है। राज्य में प्राचीन संस्कृतियों को बढ़ावा देकर, कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर पंजाब सरकार ने एक नया कीर्तिमान गढ़ा है। सरकार की कुशल नीतियों के बल पर ही आज पंजाब के संस्कृति की चर्चा विश्व पटल पर हो रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

अप्रैल 27, 2026

Rishabh Pant

अप्रैल 27, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 26, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 26, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 26, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 26, 2026