---Advertisement---

2027 में फिर CM Bhagwant Mann का चलेगा जादू, गांवों के विकास में भागीदारी ने जनता का जीता भरोसा

CM Bhagwant Mann: पंजाब के विकास को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए लगातार अडिग है मुख्यमंत्री, ऐसे में 2027 में उनकी जीत को लेकर लोगों का भरोसा दिख रहा है। जानिए पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 12, 2026 6:23 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में 2027 के चुनाव को लेकर अभी से लगातार लोगों के बीच मान सरकार के लिए एक गजब उत्साह देखा जा रहा है। जमीनी स्तर पर अपने हर काम को अंजाम देने में सीएम भगवंत मान पीछे नहीं हैं। वहीं इस सबके बीच बीते दिन जब मीमसा संगरूर में पब्लिक मीटिंग हुई वहां लोगों का उत्साह देखकर इस बात में कोई शक नहीं है कि 2027 में एक बार फिर सीएम भगवंत मान का दबदबा देखा जा सकता है। गांव के विकास को लेकर लगातार सरकार की तरफ से काम किया जा रहा है और इसने निश्चित तौर पर लोगों का दिल जीतने का काम किया है।

CM Bhagwant Mann ने इस तरह जीता गांव के लोगों का दिल

सीएम भगवंत मान को लेकर बात करते हुए आप पंजाब ने कहा कि मुख्यमंत्री मान की आज गांव मीमसा (संगरूर) में पब्लिक मीटिंग हुई! इस जन सम्मेलन में में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और गांव के लोगों में एक अलग ही जोश और जज़्बा देखा गया। सीएम मान के भाषण के दौरान लोगों ने ज़ोरदार जवाब देते हुए 2027 में अपना पूरा साथ देने का भरोसा दिया। सीएम मान ने गांव के विकास के लिए पंचायत को 60 लाख का चेक दिया और इस मीटिंग को सफल बनाने के लिए दूर-दूर से आए सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया।

गांव के लोगों से इस तरह जुड़ रही है मान सरकार

पंजाब के विकास में सीएम भगवंत मान किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं करते हैं। ऐसे में गांव तक में बिजली से लेकर बाकी सभी जरूरी सुविधाएं देने में लगातार आगे नजर आते हैं। सरकार की तरफ से कच्ची सड़कों को पक्का बनाया गया है और लोगों के यात्राओं को आसान और खूबसूरत बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाता है। अलग-अलग योजनाओं के जरिए तरक्की के मार्ग प्रशस्त किए जाते हैं और यह सब कहीं ना कहीं मुख्यमंत्री के सफल प्रयास का ही अंजाम है जो लोगों के बीच अक्सर चर्चा में रहा है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026