---Advertisement---

‘विभिन्न मार्केट कमेटियों, प्लानिंग बोर्ड..’चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, डायरेक्टर और सदस्यों की नियुक्ति पर CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

CM Bhagwant Mann: पंजाब में मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार ने विभिन्न सरकारी संस्थाओं और कमेटियों में नई नियुक्तियों का ऐलान किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 23, 2026 3:06 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने विभिन्न सरकारी संस्थाओं और कमेटियों में नई नियुक्तियों का ऐलान किया है। राज्य सरकार की ओर से मार्केट कमेटियों, प्लानिंग बोर्ड और अन्य सरकारी निकायों में चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, डायरेक्टर और सदस्यों की नियुक्ति की गई है। सरकार के इस फैसले की जानकारी 23 अगस्त 2026 को सामने आई।

इसकी जानकारी खुद CM Bhagwant Mann ने अपने एक्स हैंडल पर दी है। सरकार ने राज्य की अलग-अलग मार्केट कमेटियों, प्लानिंग बोर्ड और अन्य सरकारी संस्थाओं के पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।

CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

बता दें कि CM Bhagwant Mann ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “आज राज्य की विभिन्न मार्केट कमेटियों, प्लानिंग बोर्ड और अन्य सरकारी संस्थाओं में नए चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, डायरेक्टर और सदस्यों की नियुक्ति की गई है… सभी नए पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

मुझे पूरा भरोसा है कि आप सभी पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए, बिना किसी भेदभाव के पंजाब की तरक्की और किसानों, मजदूरों व हर वर्ग के लोगों की भलाई के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

किन-किन संस्थाओं में हुई नियुक्तियां?

सामने आई जानकारी के अनुसार नियुक्तियां केवल मार्केट कमेटियों तक सीमित नहीं हैं। प्लानिंग बोर्ड और अन्य सरकारी निकायों में भी चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, डायरेक्टर और सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है।

हालांकि, अलग-अलग पदों पर नियुक्त किए गए सभी लोगों की विस्तृत सूची अलग से जारी की गई है। मार्केट कमेटियां कृषि उपज के बाजार और मंडी व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण काम देखती हैं। वहीं प्लानिंग बोर्ड और दूसरे सरकारी निकाय राज्य के विकास और प्रशासन से जुड़े अलग-अलग क्षेत्रों में भूमिका निभाते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

Rain Alert 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 23, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 23, 2026