---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: इलाज खर्च से मान सरकार ने किया चिंता मुक्त, मुख्यमंत्री सेहत कार्ड योजना लाखों लोगों के लिए बना गेमचेंजर, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक बेहतर तरीके से पहुंचाने के पंजाब सरकार लगातार काम कर रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 11, 2026 5:40 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक बेहतर तरीके से पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार लगातार कई अहम कदम उठा रही है। इन्हीं प्रयासों के तहत मुख्यमंत्री सेहत कार्ड योजना लाखों परिवारों के लिए राहत का बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। इस योजना के जरिए पात्र लाभार्थियों को सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिल रही है, जिससे महंगे इलाज का आर्थिक बोझ काफी हद तक कम हो रहा है।

मुख्यमंत्री सेहत कार्ड योजना से लाखों लोगों को होगा फायदा

आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि “मान सरकार ने पूरे पंजाब को इलाज के खर्च की चिंता से मुक्त कर दिया है। हर परिवार को 10 लाख रुपये तक के मुफ़्त इलाज के लिए पात्र बनाया है—इसके लिए परिवार के सदस्यों की संख्या, जाति या वर्ग की कोई शर्त नहीं है”।

राज्य सरकार का दावा है कि योजना के जरिए बड़ी संख्या में पात्र परिवार स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। पहले जहां गंभीर बीमारी का इलाज कराने के लिए लोगों को कर्ज लेना पड़ता था या इलाज टालना पड़ता था, वहीं अब सेहत कार्ड के माध्यम से समय पर उपचार संभव हो रहा है।

क्या है मुख्यमंत्री सेहत कार्ड योजना?

मुख्यमंत्री सेहत कार्ड योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और पात्र परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। योजना के तहत जारी सेहत कार्ड के माध्यम से लाभार्थी सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में बिना तत्काल भुगतान किए इलाज करा सकते हैं।

इलाज का खर्च निर्धारित सीमा तक सरकार वहन करती है, जिससे मरीज और उनके परिवार को आर्थिक राहत मिलती है। योजना के अंतर्गत विभिन्न गंभीर और सामान्य बीमारियों के उपचार, सर्जरी तथा अस्पताल में भर्ती होने से जुड़ी कई स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 25, 2026

Rashifal 26 August 2026

अगस्त 25, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 25, 2026

कल का मौसम 26 August 2026

अगस्त 25, 2026

Rain Alert 26 August 2026

अगस्त 25, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 25, 2026