---Advertisement---

स्वास्थ्य के क्षेत्र में CM Bhagwant Mann के प्रयासों का दिख रहा असर, सेहत कार्ड योजना के तहत लाखों लोगों को मिल रहा है फायदा, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann के नेतृत्व में राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ आम लोगों को बेहतर और कैशलेस इलाज कराया जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 9, 2026 3:20 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: स्वास्थ्य के क्षेत्र  में पंजाब सरकार लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। CM Bhagwant Mann के नेतृत्व में राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ आम लोगों को बेहतर और कैशलेस इलाज उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया है। इसी दिशा में शुरू की गई मुख्यमंत्री सेहत कार्ड योजना को राज्य की प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं में से एक माना जा रहा है।

इस योजना का प्रमुख उद्देश्य पंजाब के लोगों को आर्थिक बोझ से राहत देते हुए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। बता दें कि इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाता है। योजना का लाभ सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी लिया जा सकता है।

लाखों लोगों को मिल रहा है योजना का फायदा

राज्य सरकार के अनुसार, सेहत कार्ड योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग इलाज का लाभ उठा रहे हैं। इस योजना के जरिए गंभीर बीमारियों, सर्जरी, अस्पताल में भर्ती, आईसीयू उपचार सहित अनेक स्वास्थ्य सेवाएं बिना नकद भुगतान के उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इससे आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिली है। योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नागरिकों का पंजीकरण किया जाता है और उन्हें सेहत कार्ड जारी किया जाता है। इसके बाद सूचीबद्ध अस्पतालों में कार्ड के माध्यम से कैशलेस इलाज कराया जा सकता है।

किन सुविधाओं का मिलता है लाभ?

सेहत कार्ड योजना के तहत लाभार्थियों को कई तरह की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, जिनमें प्रमुख हैं—

  • प्रति परिवार 10 लाख रुपये तक का वार्षिक कैशलेस स्वास्थ्य बीमा।
  • सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में उपचार की सुविधा।
  • गंभीर बीमारियों और विभिन्न प्रकार की सर्जरी का इलाज।
  • अस्पताल में भर्ती, आईसीयू और अन्य आवश्यक चिकित्सा सेवाओं का लाभ।
  • निर्धारित उपचार पैकेजों के तहत कैशलेस सुविधा।
Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Onion Price

अगस्त 24, 2026

Rashifal 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

कल का मौसम 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

Rain Alert 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 23, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 23, 2026