---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने किया ASI हरजीत सिंह जी की बहादुरी को दिल से सलाम, हत्याकांड के बीच की ये बड़ी घोषणा

CM Bhagwant Mann: एएसआई की बहादुरी और हत्याकांड के बीच परिवार के लिए आर्थिक मदद की घोषणा करते हुए आखिर सरकार की तरफ से क्या कहा गया है। किस तरह से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 18, 2026 3:31 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में जनता के साथ-साथ पुलिस की रक्षा करने के लिए भी सरकार लगातार तत्पर है। इस सबके बीच अमृतसर में अपनी ड्यूटी से लौटते समय शहीद हुए असिस्टेंट पुलिस स्टेशन ऑफीसर हरजीत सिंह की बहादुरी को सलाम करते हुए सीएम भगवंत मान ने एक बड़ी घोषणा की है। हत्याकांड के बीच उनके परिवार को अपना सपोर्ट दिखाते हुए आखिर किस तरह से आर्थिक सहायता के बारे में सीएम भगवंत मान ने लोगों को जानकारी दी है जो निश्चित तौर पर सरकार के द्वारा एक दिल जीत लेने वाला कदम है। जानिए पूरी खबर क्या है।

सीएम मान ने एएसआई परिवार को दी आर्थिक सहायता

X प्लेटफॉर्म पर सीएम भगवंत मान ने लिखा, “अमृतसर जिले में अपनी ड्यूटी करते हुए शहीद हुए असिस्टेंट पुलिस स्टेशन ऑफिसर हरजीत सिंह जी की बहादुरी को दिल से सलाम… उनकी बहुत हिम्मत और ड्यूटी के प्रति लगन हमेशा याद रखी जाएगी… पंजाब सरकार इस दुख की घड़ी में शहीद के परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है… सम्मान के तौर पर, सरकार परिवार को 1 करोड़ रुपये की एक्स-ग्रेसिया और HDFC बैंक से 1 करोड़ रुपये का एक्स्ट्रा इंश्योरेंस देगी।” सीएम भगवंत मान की तरफ से उठाए गए इस कदम की जितनी तारीफ की जाए वह कम है।

 

CM Bhagwant Mann के दिशानिर्देश पर ईमानदारी से काम कर रही पुलिस

सीएम भगवंत मान ने आगे कहा कि “हम अपने शहीदों और उनके परिवारों की हर मुमकिन मदद करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं… उनका यह महान बलिदान हम सभी को पूरी बहादुरी और ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।” पंजाब पुलिस की तरफ से भगवंत मान सरकार को लगातार उपलब्धियां मिल रही है। जहां गैंगस्टर से लेकर नशे के खिलाफ कदम को सफल बनाने में पुलिस की तरफ से लगातार प्रयास किया जा रहा है और यह कहीं ना कहीं सरकार की सफलता को बखूबी बयां करती है।

ऐसे में एएसआई की शहीदी और हत्याकांड को लेकर सीएम भगवंत मान उनके परिवार को आर्थिक सहायता और उनके जज्बे को सलामी करते हुए नजर आए हैं।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Beawar-Bharatpur Expressway

सितम्बर 18, 2026

सितम्बर 18, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 18, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 18, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 18, 2026