---Advertisement---

Punjab Bandh: पंजाब में आज स्कूल-कॉलेज से लेकर बाजार तक रहेंगे बंद, जानें क्या है पूरा मामला ?

Punjab Bandh: पंजाब में आज स्कूल-कॉलेज से लेकर बाजार तक बंद रहेंगे। पंजाब बंद को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। जिसे विभिन्न संगठनों का समर्थन भी मिला है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 9, 2023 11:55 पूर्वाह्न

Punjab Bandh
Follow Us
---Advertisement---

Punjab Bandh: देश के अगल-अलग हिस्सों में हो रही हिंसा के विरोध में आज (9 अगस्त) पंजाब में बंद (Punjab Bandh) बुलाया गया है। इसी को देखते हुए पंजाब सरकार ने आज स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश जारी किए हैं। सरकार ने ये आदेश राज्य के दलित-ईसाई समुदायों के संयुक्त आह्वान पर बुलाए गए बंद के बाद दिया है।

पंजाब बंद को मिला विभिन्न संगठनों का समर्थन

दरअसल, मणिपुर में हो रही हिंसा के विरोध में मणिपुर अत्याचार विरोधी एक्शन कमेटी ने मंगलवार (8 अगस्त) को एक बैठक बुलाई थी। बैठक में ये फैसला लिया गया की मणिपुर हिंसा को ओर लोगों का ध्यान खींचने के लिए उन्हें अपना प्रदर्शन तेज करना होगा। जिसके बाद पंजाब के दलित और ईसाई समुदाय ने राज्यव्यापी बंद का ऐलान किया।

स्कूल-कॉलेज से लेकर बाजार तक रहेंगे बंद

ईसाई समुदाय द्वारा बुलाए गए बंद को विभिन्न संगठनों ने अपना समर्थन दिया है। समुदाय ने सरकार से भी इसका समर्थन करने की अपील की है। जिसके बाद राज्य सरकार ने आज स्कूल-कॉलेजों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं। वहीं, पंजाब व्यापार मंडल ने भी इसके समर्थन में बाजर बंद रखने का फैसला लिया है।

सुबह 9 से शाम 5 बजे तक जारी रहेगा बंद

मणिपुर इंसाफ मोर्चा के अध्यक्ष सुरजीत थापर ने बताया कि राज्य में आज (9 अगस्त, बुधवार) सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बंद बुलाया गया है। इस संबंध में सरकार को भी प्रस्ताव भेजा गया था। जिसे देखते हुए सरकार ने स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही बंद को व्यापार मंडल का समर्थन भी हासिल है। व्यापार मंडल ने अपने सभी बाजार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद करने का निर्णय लिया है। इस दौरान न ही कोई औद्योगिक संगठन खुलेगा और यातायात भी बंद रहेगा।

बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला

दरअसल, मणिपुर हिंसा के विरोध में आज पंजाब में जगह-जगह प्रदर्शन भी आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान बच्चों की सुरक्षा के देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है। सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि आज राज्य में स्कूल-कॉलेज बंद करने का निर्णय लिया गया है। राज्य में दलित-ईसाई समुदाय ने राज्यव्यापी बंद का ऐलान किया है, ऐसे में प्रदर्शन के दौरान किसी को हानि न पहुंचे इसलिए सरकार ने ये फैसला लिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026

 Punjab News

मार्च 2, 2026

Punjab News

मार्च 2, 2026

कल का मौसम 3 March 2026

मार्च 2, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026