---Advertisement---

Punjab News: अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की CM Bhagwant Mann ने दी शुभकामनाएं, कहा- ‘जनता के शासन को मजबूत करने…’

Punjab News: अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के मौके पर सीएम मान ने जनता के शासन को मजबूत करने का संकल्प लेते हुए कुछ ऐसा कहा जिसकी वजह से वे चर्चा में आ गए हैं। आइए जानते हैं पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 15, 2024 3:58 अपराह्न | Updated: सितम्बर 16, 2024 3:22 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस (International Democracy Day) 15 सितंबर को दुनिया भर में मनाया जाता है और इस खास दिन का उद्देश्य लोकतंत्र के सिद्धांतों को बरकरार रखना और बढ़ावा देना है। इस खास मौके पर प्रदेशवासियों को लोकतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते नजर आए पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann)। उन्होंने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए जनता के शासन को लेकर महत्वपूर्ण बात कहते हुए नजर आए। इस दौरान उनके पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में है। निश्चित तौर पर जनता की जवाबदेही को लेकर एक बार फिर सीएम मान की अनोखी पहल सुर्खियों में है। आइए देखते हैं।

CM Bhagwant Mann ने International Democracy Day पर कहीं ये बात

किसी भी खास मौके पर सीएम मान अपनी बात रखने में पीछे नहीं रहते हैं और ऐसे में अंतराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के मौके पर उन्होंने कहा, “आप सभी को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। लोकतंत्र के मूल्यों को सही तरीके से बढ़ावा देने और जनता के शासन को मजबूत करने का संकल्प लें।” इस पोस्ट को 2800 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग इस पर जमकर रिएक्ट भी कर रहे हैं।

International Democracy Day का क्या है महत्व

अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की शुरुआत 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में हुआ और इस दिन को लोकतंत्र दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया था। इस खास दिन को लोकतंत्र के सिद्धांतों को बढ़ावा देने और इसे बरकरार रखने के उद्देश्य मनाया जाता है। ऐसे में इस खास दिन पर जागरूकता फैलाने का काम किया जाता है। मानव अधिकारों की रक्षा के महत्व पर बल देने का यह खास अवसर है जो स्वतंत्र अभिव्यक्ति स्वतंत्रता और कानून के शासन को बनाए रखना के सिद्धांतों को लेकर जागरूक करने का दिन है। लोकतंत्र देश की एक ऐसी प्रणाली है जिसमें जनता अपने मत का प्रयोग कर प्रतिनिधि चुनती है और ऐसे में हर एक जनता की सोच मायने रखती है

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026