---Advertisement---

Punjab News: CM मान ने राघव और परिणीति के शादी को लेकर कहा- ‘अब इनकी जिम्मेदारियां बढ़ने वाली हैं’, ये सुनकर हंस पड़े कपल

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री कभी-कभी अपनी सियासत की दुनिया को छोड़ अपने पुराने कॉमेडियन के किरदार में आ जाते हैं और लोगो को अपनी बातों से हंसा देते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 16, 2023 4:13 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री कभी-कभी अपनी सियासत की दुनिया को छोड़ अपने पुराने कॉमेडियन के किरदार में आ जाते हैं और लोगो को अपनी बातों से हंसा देते हैं। बता दें कि सीएम भगवंत सिंह मान अपने पार्टी के नेता राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को उनकी अरदास के लिए बधाई देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने राघव और परिणीति को लेकर चुटीली बातें कह दी जिसे सुन सब हंस पड़े। भगवंत मान ने कहा कि अब राघव के जिम्मेदारियों की लिस्ट बढ़ने वाली है। इसको सुन सब हंस पड़े।

बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा इसी महीने की 24 तारीख को राजस्थान के उदयपुर में पंजाबी तौर तरीकों से शादी करने वाले हैं।

सीएम मान ने कही ये बात

सीएम भगवंत सिंह मान लुधियाना में उद्यमियों की बैठक को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने नए कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को शादी के लिए बधाई भी दिया। मान ने मज़ाक भरे लहजे में कहा कि अब राघव की जिम्मेदारी में विस्तार होने वाला है। इसको सुन सब हंस पड़े। वहीं सीएम मान ने लोगों से ये भी अपील किया कि लोग बढ़-चढ़ कर राघव व परिणीति को अपनी शुभकामनाएं दें और साथ ही उनके इस कदम की सराहना करें।

24 सितंबर को होनी है शादी

बता दें कि राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी 24 सितंबर को उदयपुर में होगी। इससे पहले अरदास के साथ उनके शादी की प्रक्रिया शुरु हो सकेगी। खबर है कि 17 सितंबर से अलग-अलग शहरों में कार्यक्रमों की शुरुआत होने के साथ राघव और परिणीति के शादी का आगाज हो सकेगा। इसके तहत कई अलग-अलग शहरों में इनके वेकडिंग फंक्शन का आयोजन होना है। इसके बाद से ये दोनों अपनी शादी के लिए उदयपुर के लिए निकल जाएंगे जहां 23 सितंबर से इनके शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। खबर है कि 24 सितंबर को ताज लेक में ये दोनों पंजाबी तौर तरीकों से शादी रचाएंगे और परिणय सूत्र में बधेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026