---Advertisement---

Punjab News: CM Mann को किसने दी जान से मारने की धमकी?

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को लेकर तमाम सुर्खियां बनती रहती हैं। हाल के दिनों की बात करें तो CM Mann अपनी विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 16, 2024 4:48 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को लेकर तमाम सुर्खियां बनती रहती हैं। हाल के दिनों की बात करें तो CM Mann अपनी विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं। हालाकि आज उनको लेकर किसी अन्य कारणों से चर्चा हो रही हैं। खबर है कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब (Punjab News) के सीएम भगवंत सिंह मान को गणतंत्र दिवस के दिन जान से मारने की धमकी जारी की है।

मीडिया रिपोर्ट्स में चल रही खबरों की मानें तो आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सीएम मान के साथ राज्य के अन्य शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों को भी निशाना बनाने की धमकी दी है। दावा किया जा रहा है कि पंजाब में मान सरकार द्वारा कानून पर नकेल कसे जाने को लेकर अलगाववादी खफा हैं और इसी कड़ी में उन्होंने सीएम मान व प्रशासनिक अधिकारियों को धमकी भरे संदेश भेजे हैं।

CM Mann को धमकी (Punjab News)

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को लेकर आज चर्चाओं का दौर लगातार जारी है। खबरों की मानें तो आज प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के संस्थापक और अमेरिका में रहने वाले आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नून ने पंजाब (Punjab News) के मुख्यमंत्री को धमकी भरे संदेश भेजे हैं।

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा जारी किए गए संदेश को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या के बाद से गुरपतवंत सिंह पन्नू खफा है। बता दें कि निज्जर की हत्या जून 2023 में कनाडा में हुई थी। इसके बाद से पन्नू लगातार भारत व भारतीय नेताओं को लेकर अपने भड़काउ बयान जारी करता रहता है। बता दें कि पन्नू के इस धमकी को लेकर सीएम मान (CM Mann) की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Punjab प्रशासन ने लिया संज्ञान

पंजाब प्रशासन ने सीएम मान व राज्य के तमाम शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों को निशाना बनाने वाले धमकी का संज्ञान ले लिया है। पंजाब के डीजीपी ने इस संबंध में कहा है कि पुलिस की टीमें जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। ऐसे में अपराध करने वाले किसी भी सख्श को छोड़ा नहीं जाएगा।

डीजीपी गौरव यादव ने आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा जारी किए गए धमकी को लेकर स्पष्ट किया है कि इस तरह के किसी भी साजिश में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी जिससे की आने वाले समय में अपराधी इस तरह के कृत्य न करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026