---Advertisement---

Punjab News: अवैध हथियार की तस्करी करने वालों गिरोह पर चला पुलिस का डंडा! 3 आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ कई असलहा बरामद

Punjab News: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व में चल रही आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार राज्य को अपराध व अपराधियों से मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 10, 2024 2:25 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व में चल रही आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार राज्य को अपराध व अपराधियों से मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार की तस्करी (Illegal Weapon Smuggling) करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पंजाब (Punjab News) की अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 अलग-अलग अभियानों में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने भारी संख्या में असलहे भी बरामद किए हैं। दावा किया जा रहा है कि पंजाब पुलिस के इस कदम से तस्कर गिरोह को झटका लग सकेगा और अवैध हथियारों की तस्करी रोकी जा सकेगी।

अवैध हथियार की तस्करी करने वालों गिरोह का पर्दाफाश

पंजाब की अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस प्रकरण में मध्य प्रदेश से 3 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए भारी संख्या में असलहों की बरामदगी की है। इसमें 8 पिस्तौल, 17 जिंदा कारतूस और 4 मैगजीन जैसे अवैध हथियार शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क को उजागर किया जा सके।

मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क पर चला डंडा

पुलिस ने अवैध हथियार के साथ मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क का भी पर्दाफाश किया है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार मादक पदार्थों के तस्कर नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता में 4.5 किलोग्राम हेरोइन और 4.32 लाख ड्रग मनी बरामद किया है और साथ ही 3 लोगों की गिरफ्तारी की है।

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाशदीप सिंह उर्फ ​​आकाश और सतविंदरपाल सिंह उर्फ ​​सत्ती और गुरमेज सिंह (जेल वार्डन) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि गुरमेज जेल में बंद कैदियों को हेरोइन सप्लाई करता था। पुलिस ने ये भी स्पष्ट किया है कि आरोपी आकाशदीप सिंह और सतिंदरपाल सिंह सीधे तौर पर पाकिस्तान स्थित ड्रग तस्करों के संपर्क में थे, जो सीमा पार ड्रग्स ले जाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस विभाग का कहना है कि इस मामले में गहन जांच की जा रही है ताकि अन्य अपराधियों को भी गिरफ्त में लिया जा सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

International Women's Day 2026

मार्च 8, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 7, 2026

Punjab News

मार्च 7, 2026

Punjab News

मार्च 7, 2026

कल का मौसम 8 March 2026

मार्च 7, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 7, 2026