---Advertisement---

Punjab News: पंजाब सीएम मान का शिवराज सिंह चौहान पर तंज, बोले- ‘हमारे कामों का डेटा हमारे उंगलियों पर, हम जुमले नहीं जानते’

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान अपने बयानों के लिए खूब जाने जाते हैं। इन दिनों सीएम मान इसके चलते खबरों में भी बने रहे है। अब एक बार फिर भगवंत मान ने सियासी पारे को हाई करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर रहमला बोला है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 18, 2023 6:06 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान अपने बयानों के लिए खूब जाने जाते हैं। इन दिनों सीएम मान इसके चलते खबरों में भी बने रहे है। अब एक बार फिर भगवंत मान ने सियासी पारे को हाई करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर रहमला बोला है। दरअसल सीएम मान आज मध्य प्रदेश के रीवा जिले में थे जहां उन्होंने आम आदमी पार्टी की रैली को राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ संबोधित किया।

रीवा जिले में आयोजित आप की रैली में पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमने जितना काम 18 महीने में किया है उतना काम शिवराज सरकार 18 साल में भी नहीं कर सकी है। वहीं इसके अलावा अपने कामों का जिक्र करते हुए सीएम मान ने कहा कि हमारे कामों का डेटा हमारे उंगलियों पर रहता है और हम जुमले नहीं जानते।

सीएम मान ने शिवराज सरकार पर जमकर साधा निशाना

आज आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक रैली का आयोजन किया था। इस रैली को पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी संबोधित किया और कहा कि हमारी सरकार ने 18 महीने में जितना काम कर दिया है शिवराज सरकार उतना काम 18 साल में भी नहीं कर पाई है। वहीं सीएम मान ने अपनी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि रीवा आने से पहले मैं 90 फीसदी घरों का बिजली बिल जीरो करके आया हूं। वहीं इस दौरान उन्होंने अपने सरकार की अन्य उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि हमने कम समय में ही 28 हजार कच्चे नौकरियों को पक्का किया है। वहीं सूबे में हमारी कार्यकाल में 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश भी आया है जिससे उद्योगीकरण के साथ रोजगार में भी इजाफा देखने को मिला है। मान ने इस दौरान कहा कि हमारे कामों का डेटा हमारे उंगलियों पर है और हम जुमले नहीं जानते।

सीएम भगवंत मान ने ‘X’ हैंडल से लोगों को दिया धन्यवाद

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अपने आधिकारिक ‘X’ हैंडल से रीवा में चल रही इस रैली का जिक्र किया और लिखा कि इतना ढेर सारा प्यार और सम्मान देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। उन्होंने ये भी लिखा कि “जनता का जोश, उत्साह और जुनून इस बार मध्य प्रदेश से बीजेपी की जड़ें उखाड़ देगा। केजरीवाल की क्रांति पूरे देश में फैल रही है और आने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश जीतेगी।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 11, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 11, 2026