---Advertisement---

Rahul Gandhi in Wayanad: राहुल-प्रियंका ने PM Modi पर साधा निशाना, बोले- ‘पूरी सरकार अडानी का बचाव कर रही’

संसद से अयोग्य होने के बाद पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज पहली बार वायनाड में रोड शो किया। उनके साथ बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी पहुंची थी। राहुल ने कहा कि मैंने संसद में पीएम मोदी से पूछा कि आप अडानी के साथ अपने संबंध के बारे में बताएं।लेकिन पीएम मोदी ने उसका जवाब नहीं दिया।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: अप्रैल 11, 2023 9:43 अपराह्न | Updated: अप्रैल 12, 2023 10:16 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi in Wayanad: संसद से अयोग्य होने के बाद पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज पहली बार वायनाड में रोड शो किया। उनके साथ बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी पहुंची थी। कालपेट्टा में राहुल के स्वागत में यूडीएफ के नेता और कार्यकर्ता भी भारी संख्या में शामिल हुए थे। रोड शो के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि मैंने संसद में पीएम मोदी से पूछा कि आप अडानी के साथ अपने संबंध के बारे में बताएं।लेकिन पीएम मोदी ने उसका जवाब नहीं दिया। तो बहन प्रियंका ने पीएम पर हमला करते हुए कहा ‘राहुल को एक ऐसा सवाल पूछने के लिए अयोग्य ठहराया गया जिसका वो जवाब नहीं दे सके।’

जनसभा में बोले राहुल

रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ” सांसद तो बस एक टैग है, एक पद है इसलिए भाजपा टैग हटा सकती है, वे पद ले सकते हैं, वे घर ले सकते हैं और मुझे जेल में भी डाल सकते हैं, लेकिन वे मुझे वायनाड के लोगों का प्रतिनिधित्व करने से नहीं रोक सकते हैं।” उन्हें लगता है कि वे मेरे घर पुलिस भेजकर मुझे डराएंगे, लेकिन मैं वास्तव में खुश था कि उन्होंने मेरा घर ले लिया। मुझे इसकी परवाह नहीं।

इसे भी पढ़ेंः 4 राज्य, 161 विधायक, 10 सांसद…AAP भी बन गई National Party, जानें क्या हैं नियम और राष्ट्रीय दल

प्रियंका का पीएम मोदी पर निशाना

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनसभा से पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि ” राहुल गांधी को एक ऐसा सवाल पूछने के लिए अयोग्य ठहराया गया, जिसका वो जवाब नहीं दे सके। पूरी सरकार गौतम अडानी का बचाव कर रही है। पीएम अडानी का बचाव कर रहे हैं। पीएम हर रोज अपने ड्रेसिंग स्टाइल में बदलाव कर रहे हैं लेकिन आप लोगों की जीवनशैली में कोई बदलाव नहीं आया है। वे नौकरियों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ेंःUmesh Pal Murder Case: Atique Ahmed को लेकर यूपी पुलिस हुई प्रयागराज रवाना,

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026