Rain Alert 13 October 2026: मानसून की रफ्तार भले ही कम हो लेकिन बारिश का सिलसिला अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश का दौर देखा जा रहा है। इस सब के बीच आईएमडी की तरफ से एक बार फिर हैरान कर देने वाला अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं आखिर रेन अलर्ट 13 अक्टूबर 2026 में आपके शहर में क्या बारिश की भविष्यवाणी की गई है। कहां आंधी तूफान और तेज हवाओं की वजह से अफरातफरी मचने वाली है।
राष्ट्रीय राजधानी में जानें क्या है हाल
दिल्ली के लिए अगर मौसम के हाल की बात करें तो चक्रवर्ती परिसंचरण के कारण आंधी तूफान के साथ हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है। ऐसे में जहां तक हो सके सावधान रहे। इसके साथ ही आईएमडी की तरफ ही बताया गया है कि 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस है।
यूपी बिहार में बारिश की स्थिति जानें
उत्तर प्रदेश के लिए अगर रेन अलर्ट 13 अक्टूबर 2026 की बात करें तो गाजियाबाद से लेकर मेरठ, नोएडा तक 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना बताई गई है। वहीं कहीं गरज चमक के साथ बौछारे पड़ने के आसार हैं। बिहार में मौसम के हाल की बात करें तो बिजली गिरने के साथ ही कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई गई है।ऐसे में जहां तक हो सके घर से बाहर निकलने से बचें। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।
झारखंड और पश्चिम बंगाल में क्या होगी बारिश
झारखंड में भारी बारिश के साथ ही आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पश्चिम बंगाल में भी गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका बताई गई है।
पहाड़ो में क्या है बारिश की स्थिति
पहाड़ों में अगर आप घूमने जाने के लिए प्लान कर रहे हैं तो बता दे कि कई इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।इसके अलावा भारी बारिश का खतरा बताया गया है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आंधी का अलर्ट जारी किया गया है जहां 40 किलोमीटर तक हवा चल सकती है। उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो हिमाचल में 1 डिग्री सेल्सियस बताया गया है।
Rain Alert 13 October 2026 में जानें किन राज्यों में खतरा
इसके अलावा मानसून की वापसी को लेकर अगर बात करें तो 23 राज्यों में आईएमडी ने खतरा बताया है जिसमें यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर,केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, और मिजोरम के लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है।







