Rain Alert 26 June 2026: देश के राज्यों में मौसम का आंख मिचौली जारी है, जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के मुताबिक बिहार और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी, बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
वहीं हरियाणा और पंजाब में भी मौसम अचानक करवट ले सकता है, जहां ओलावृष्टि, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। चलिए आपको बताते है कल का वेदर रिपोर्ट।
बिहार में आसमानी आफत से मचेगी तबाही
विभाग के मुताबिक बिहार और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी, बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं हरियाणा और पंजाब में भी मौसम अचानक करवट ले सकता है, जहां ओलावृष्टि, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।
विभाग के मुताबिक छपरा, आरा, बक्सर, मुजफ्फरपुर, गया, बेगूसराय, दरभंगा, गया, हाजीपुर समेत कई जगहों पर तेज आँधी, बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं अगर उत्तर प्रदेश की बात करें यहां भी स्थिति चिंताजनक हो गई है।
हरियाणा और पंजाब में ओलावृष्टि का अलर्ट
हरियाणा और पंजाब के लिए मौसम विभाग ने गरज-चमक, तेज हवाओं और स्थानीय स्तर पर ओलावृष्टि जैसी परिस्थितियों की चेतावनी जारी की है। 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं फसलों और बिजली व्यवस्था को प्रभावित कर सकती हैं। किसानों को विशेष सावधानी बरतने और खेतों में रखी फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है।
अगर पंजाब की बात करें तो होशियारपुर, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, अटारी, बठिंडा, बरनाला समेत कई जगहों पर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं अगर हरियाणा की बात करें तो सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, भिवानी, फरीदाबाद समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।
मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
26 जून को पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में; 25 जून और 27-28 जून के दौरान विदर्भ में; और 27-28 जून के दौरान छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 26 जून के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में और 25 जून को पूर्वी मध्य प्रदेश में तेज़ हवाओं के साथ आंधी (हवा की गति 50-60 किमी/घंटा, झोंकों के साथ 70 किमी/घंटा तक) आने की संभावना है।
26 जून से 1 जुलाई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं (40-50 किमी/घंटा की रफ़्तार, जो 60 किमी/घंटा तक पहुँच सकती है) चलने की संभावना है>






