---Advertisement---

Rajasthan News: गहलोत सरकार बढ़ाएगी अपनी इस धांसू योजना का दायरा, मात्र आठ रुपए में मिलता है भर पेट खाना

Rajasthan News: राजस्थान की गहलोत सरकार इंदिरा रसोई योजना का दायरा बढ़ाने की तैयारी में है।योजना के तहत मात्र आठ रुपए में भर पेट खाना मिलता है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 12, 2023 3:40 अपराह्न

Indira Rasoi Yojana
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान की गहलोत सरकार नागरिकों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही। सरकार का प्रयास है कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election 2023) से पहले अपनी सभी योजनाओं को पूरी तर जमीनी स्तर पर उतारा जाए, ताकि लोगों को इनका लाभ मिल सके। ऐसे ही एक योजना है इन्दिरा रसोई योजना (Indira Rasoi Yojana)। इस योजना के तहत सरकार का प्रयास है कि राज्य का कोई भी नागरिक भूखा न सोए। अब सरकार ने इस योजना के विस्तार का ऐलान किया है। सरकार का कहना है कि योजना के विस्तार से ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

2020 में हुई थी योजना की शुरुआत

‘कोई भी भूखा नहीं सोए’ के संकल्प को लेकर राजस्थान की गहलोत सरकार ने 20 अगस्त 2020 को इस योजना की शुरुआत की थी। तब इस योजना के तहत 213 नगरीय निकायों में 358 रसोईयां शुरू की गई थी, जिसे अब विस्तार मिलने वाला है। यानी राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी सरकार ‘इन्दिरा रसोई’ खोलने जा रही है। सरकार का कहना है कि इनकी संख्या बढ़ाकर अब 1000 कर दी जाएगी। सरकार हर साल इस योजना पर 250 करोड़ रुपये खर्च कर 9.25 करोड़ भोजन थाली परोसेगी, जिसका लाभा जरूरतमंद लोगों को होगा। इस योजना के तहत प्रतिदिन 2.30 लाख और प्रतिवर्ष 9.25 करोड़ लोगों को लभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।

आठ रुपए में मिलता है भर पेट खाना

सरकार की इस योजना के तहत मात्र 8 रुपये में भर पेट खाना लोगों को दिया जाता है। भोजन मेन्यू में मुख्य रूप से प्रति थाली 100 ग्राम दाल, 100 ग्राम सब्जी, 250 ग्राम चपाती एवं आचार शामिल है। राज्य सरकार 17 रुपये प्रति थाली का अनुदान दे रही है। लाभार्थी को 8 रुपये में शुद्ध, ताजा एवं पोष्टिक भोजन कर सकते हैं। इन्दिरा रसोई योजना का संचालन नगरीय विकास एवं आवासन, स्वायत्त शासन विभाग के जरिए किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की इस योजना की वजह से हर रोज जरूरतमदों को अच्छा और शुद्ध, भोजन परोसा जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026

Rain Alert 27 October 2026

अक्टूबर 26, 2026

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 22 October 2026

अक्टूबर 21, 2026