---Advertisement---

तीन और शहरों में दौड़ेगी रेपिड़ रेल, आरआरटीएस ने भेजा प्रस्ताव

तीन और शहरों में दौड़ेगी रेपिड़ रेल, आरआरटीएस ने भेजा प्रस्ताव

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: दिसम्बर 12, 2023 5:57 अपराह्न

Ncrtc
Follow Us
---Advertisement---

Noida News:गाजियाबाद के बाद अब नोएडा में भी रेपिड रेल बनाने की योजना बनाई जा रही है. गौरतलब है कि एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट यू.पी के जेवर में बनने को तैयार है. जेवर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी पूरे दिल्ली – एनसीआर से जोड़ने का प्लान तैयार किया जा रहा है. ग्रेटर नोएडा में बन रहे ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब रैपिड रेल से जोड़ने की तैयारी हो रही है . वहीं खबरों के अनुसार प्रस्ताव भी भेजे जा चुके है. एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट को नई दिल्ली इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने का प्रस्ताव भी भेजा गया है.

25 किलोमीटर नया रूट बनने को तैयार

गाजियाबाद स्टेशन से जोड़ने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद नोएडा बार्डर स्थित आरआरटीएस (RRTS) के न्यू अशोक नगर स्टेशन से लेकर परी चौक के बीच 25 किलोमीटर लंबा रूट बनाने की तैयारी है. इसके प्रस्ताव को लेकर 14 दिसंबर को शासन स्तर पर प्रेंजेंट किया जाएगा. वहीं इस मौके पर यू.पी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे.

नोएडा में भी रैपिड रेल को मिलेगी मंजूरी?

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और दिल्ली इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट हाईस्पीड कनेक्टिविटी के लिए पहले मेट्रो चलाने का प्लान बनाया गया था. अब इस प्लान को होल्ड कर दिया गया है. अब रैपिड रेल को हाईस्पीड कनेक्टिविटी देने के प्लान पर चर्चा तेज कर दी गई है. इससे पहले गाजियाबाद स्टेशन से जेवर एयरपोर्ट तक 72 किलोमीटर का नया ट्रैक बनाने की फिजिबिलिटी रिपोर्ट को शासन स्तर पर मंजूरी मिल गई है. और इसकी डीपीआर बनाई जा रही है. आपको बता दें कि गत 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रैपिड एक्स के पहले कॉरिडोर साहिबाबाद से दुहाई  के बीच सुभारंभ किया था. तब से इस 17 किलोमीटर के कॉरिडोर पर लोग सफर कर रहें है. अब एनसीआरटीसी का फोकस मेरठ की ओर है.एनसीआरटीसी के अनुसार मेरठ साउथ के बीच काम 90 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 13, 2026

Jharkhand News

जुलाई 13, 2026