---Advertisement---

UP Census 2027 का हुआ शुभारंभ, इन प्रश्नों का देना होगा जवाब, भूल कर इन बातों को ना करें इग्नोर, जानें सबकुछ

UP Census 2027: आज यानि 7 मई 2026 से उत्तर प्रदेश में जनगणना की शुरूआत हो चुकी है। सबसे खास बात है कि इस बार डिजिटल जनगणना की जाएगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 7, 2026 1:56 अपराह्न

UP Census 2027
Follow Us
---Advertisement---

UP Census 2027: आज यानि 7 मई 2026 से उत्तर प्रदेश में जनगणना की शुरूआत हो चुकी है। सबसे खास बात है कि इस बार डिजिटल जनगणना की जाएगी। यानि आप अपने मोबाइल की ही मदद से जानकारी दर्ज करके प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे। हालांकि इसमे लोगों को कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।

सबसे खास बात है कि डिजिटल जनगणना में कई तरह के सवाल पूछे जा रहे है, जिनका जवाब देना होगा। जानकारी के मुताबिक कुल 33 प्रश्न पूछे जा रहे है। बता दें कि UP Census 2027 कई मायनों में काफी खास है, क्योंकि 2027 में राज्य में विधानसभा चुनाव भी होने है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

UP Census 2027 में इन प्रश्नों का देना होगा जवाब

बताते चले कि UP Census 2027 में आवेदकों को कई तरह के सवालों को जवाब देने होगे, जिसमे कच्चा या पक्का घर से लेकर आपके घर पर कौन का वाहन है, उसका का भी जवाब देना होगा। अगर लिस्ट की बात करें तो – परिवार के सदस्यों की संख्या,नाम, उम्र और लिंग, वैवाहिक स्थिति, धर्म और जाति से जुड़ी जानकारी, मातृभाषा और अन्य भाषाएं, शिक्षा का स्तर, नौकरी, व्यवसाय और आय का स्रोत, प्रवास (कहां से आए और कब आए), घर का प्रकार (पक्का/कच्चा), बिजली, पानी, शौचालय जैसी सुविधाएं(कच्चा/पक्का) इंटरनेट, मोबाइल और डिजिटल सुविधाएं जैसे सवाल शामिल है।

सबसे खास बात है कि गूगल मैप पर आपका लोकेशन का भी विकल्प दिया गया है। जब तक आप चुनेंगे नहीं, आप आगे नहीं बढ़ पाएंगे। बता दें कि इस बार सरकार डिजिटल जनगणना पर भी जोर दे रही है, इसलिए कुछ लोगों को मोबाइल ऐप या ऑनलाइन माध्यम से भी जानकारी देनी पड़ सकती है।

जनगणना पर क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

आज से उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण की जनगणना शुरू हो चुकी है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि
“अगर आप उत्तर प्रदेश को देखें, तो राज्य की वर्तमान अनुमानित जनसंख्या ऐसी है जिसे सुनकर खन्ना भी शायद आश्चर्यचकित हो जाएं। उनके स्तर पर, विकास योजनाएं इन्हीं अनुमानों के आधार पर बनाई जाती हैं।

आगामी जनगणना के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश की जनसंख्या लगभग 25 करोड़ 70 लाख होने का अनुमान है”। उत्तर प्रदेश में होने वाली जनसंख्या कई मायनों में काफी खास है, क्योंकि 2027 में ही यूपी विधानसभा के चुनाव होने है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ghaziabad News

मई 7, 2026

Nishant Kumar

मई 7, 2026

8th Pay Commission

मई 7, 2026

Bhagwant Mann

मई 7, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 7, 2026

Ghazipur Viral Video

मई 7, 2026