---Advertisement---

Akhilesh Yadav: लो जी आ गई तारीख! कब यूपी के नए CM के रूप में शपथ लेंगे सपा मुखिया? पार्टी MLC के दावों से मची सनसनी

सपा एमएलसी राजेन्द्र चौधरी ने Akhilesh Yadav के शपथग्रहण को लेकर बड़ा दावा किया है। राजेन्द्र चौधरी का दावा है कि 15 मार्च, 2027 को अखिलेश यादव यूपी के नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे। इस दावे को लेकर सियासी गलियारों में खूब चर्चा हो रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 21, 2026 3:04 अपराह्न

Akhilesh Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Akhilesh Yadav: देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में चुनाव भले ही 2027 में हो, लेकिन यहां सियासी सरगर्मी अभी से शुरू है। बीते कल विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही का समापन हुआ। इस दौरान तमाम बयानों का दौर देखने को मिला। इसमें एक प्रमुख बयान सपा एमएलसी राजेन्द्र चौधरी का भी रहा जो अखिलेश यादव को पुन: सीएम बनाने का संकल्प लेते नजर आए।

सपा एमएलसी राजेन्द्र चौधरी ने पूर्ण विश्वास के साथ विधानसभा में उस तारीख का भी ऐलान कर दिया जब अखिलेश यादव यूपी के नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे। सपा एमएलसी के इस दावे को लेकर सनसनी सी मची है और सियासी गलियारों में चर्चा का दौर जारी है।

सपा एमएलसी ने बताई Akhilesh Yadav के शपथग्रहण की तारीख!

तमाम सियासी उठा-पटक और बयानबाजी के बीच सपा एमएलसी राजेन्द्र चौधरी ने बड़ा दावा किया है।

विधानसभा में अपने हिस्से का पक्ष रखते हुए सपा एमएलसी ने कहा कि 15 मार्च 2027 को अखिलेश यादव यूपी के नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे। राजेन्द्र चौधरी के इस बयान को लेकर सियासी सनसनी सी मच गई है और प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। दरअसल, बीजेपी 2027 में तीसरी बार यूपी की सत्ता में वापसी को लेकर प्रयासरत है।

इस क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर 2027 का चुनाव भी लड़ा जा सकता है। हालांकि, 2017 से यूपी की सत्ता से बाहर सपा भी अबकी बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसी क्रम में सपा एमएलसी ने बुलंद आवाज में अखिलेश यादव के शपथग्रहण की नई तारीख का ऐलान किया है।

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर छिड़ा सियासी संग्राम!

अखिलेश यादव अभी दिल्ली की सियासत कर रहे हैं। हालांकि, उनकी नजरें पूरी तरह से लखनऊ पर टिकीं हैं। अगले वर्ष मार्च में यूपी विधानसभा के चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव होने में अभी पूरे एक साल का समय है। हालांकि, बात यूपी की है तो सियासी सरगर्मियां अभी से शुरू हैं। यही वजह है कि विधानसभा में बयानों का दौर देखने को मिला। कन्नौज लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हुए अखिलेश यादव भले ही संसद में पहुंच हैं।

हालांकि, वे यूपी को लेकर बेहद गंभीर हैं। कोई एक ऐसा मौका सपा मुखिया के हाथ से नहीं निकलता जब वे योगी सरकार को निशाने पर लेने से चूक जाएं। अखिलेश यादव की सपा पूरी तरह से 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। दूसरी ओर बीजेपी है जो लगातार तीसरी बार यूपी की सत्ता में आने को प्रयासरत है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बयानबाजी का ये दौर कब तक चलता है और यूपी का किला कौन फतह करता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026